भारत

गुजरात में चुनाव बाद हिंसा के आरोप में 13 लोग गिरफ्तार

jantaserishta.com
6 Dec 2022 6:13 PM IST
गुजरात में चुनाव बाद हिंसा के आरोप में 13 लोग गिरफ्तार
x
गांधीनगर (आईएएनएस)| गुजरात में गांधीनगर जिले के कलोल निर्वाचन क्षेत्र में चुनाव बाद हुई हिंसा हो गई थी। इस मामले के संबंध में पुलिस ने 13 लोगों को गिरफ्तार किया गया है। राज्य विधानसभा चुनाव के दूसरे और अंतिम चरण में सोमवार को कलोल निर्वाचन क्षेत्र में मतदान के दौरान एक पोलिंग बूथ पर मतदान को लेकर कांग्रेस उम्मीदवार बलदेवजी ठाकोर और भाजपा कार्यकतार्ओं के बीच तीखी बहस हुई थी। इस दौरान बीजेपी के एक कार्यकर्ता पर धारदार हथियार से हमला कर दिया। जिसके बाद कार्यकर्ता को गंभीर हालत में इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया। बीजेपी कार्यकर्ता पर हुए हमले से आक्रोशित पार्टी के कार्यकतार्ओं समेत एक भीड़ ने वोटिंग खत्म होने के बाद कांग्रेस पार्टी के कार्यालय पर हमला किया और उसमें तोड़फोड़ की। भीड़ ने बलदेवजी ठाकोर को घेर लिया और उन्हें पीटने का भी प्रयास किया।
हिंसा के बढ़ने से दोनों पक्षों के कार्यकर्ता भारी संख्या में जमा होने लगे, लेकिन गांधीनगर जिला पुलिस अधीक्षक तरुण दुग्गल और उनकी टीम ने समय रहते कलोल पहुंचकर स्थिति को नियंत्रित किया। कांग्रेस पार्टी के कलोल निर्वाचन क्षेत्र के प्रभारी मुकेश पटेल ने आरोप लगाया कि लाठी और पाइप से लैस भाजपा कार्यकतार्ओं ने कार्यालय पर हमला किया और धमकी दी है कि वे बलदेवजी ठाकोर को मार देंगे।
इन आरोपों को खारिज करते हुए बीजेपी उम्मीदवार बकाजी ठाकोर ने दावा किया कि बलदेवजी को एहसास हो गया था कि वह चुनाव हार रहे हैं। इसलिए उनके कार्यकतार्ओं ने पहले बीजेपी कार्यकतार्ओं पर हमला किया और उनके वाहनों में तोड़फोड़ की थी।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story