भारत
हिंसक टकराव के मामले में 13 गिरफ्तार: जिले में इंटरनेट 19 फरवरी तक बंद, चप्पे-चप्पे पर जवान तैनात
jantaserishta.com
17 Feb 2023 9:06 AM IST

x
दो समुदायों के बीच पत्थरबाजी और हिंसक टकराव की घटना के दूसरे दिन स्थिति नियंत्रण में रही, लेकिन तनाव बरकरार है।
रांची (आईएएनएस)| झारखंड के पलामू जिला अंतर्गत पांकी में दो समुदायों के बीच पत्थरबाजी और हिंसक टकराव की घटना के दूसरे दिन स्थिति नियंत्रण में रही, लेकिन तनाव बरकरार है। इस बीच पुलिस ने हिंसा के आरोपी 13 लोगों को गिरफ्तार कर गुरुवार को जेल भेज दिया है। 100 लोगों के खिलाफ नामजद एफआईआर की गई है, जबकि 1000 से ज्यादा अज्ञात लोगों को अभियुक्त बनाया गया है। राज्य सरकार के आदेश पर जिले में इंटरनेट सेवा 19 फरवरी तक बंद रखने के आदेश दिए गए हैं।
पलामू के उपायुक्त ए. डोड्डे और एसपी चंदन सिन्हा ने बताया कि उपद्रव और गड़बड़ी फैलाने वाले किसी भी शख्स के साथ नरमी नहीं बरती जाएगी। लोगों से संयम और शांति बनाए रखने की अपील की गई है। सोशल मीडिया के पोस्ट पर भी कड़ी निगाह रखी जा रही है। गुरुवार को पुलिस और सुरक्षा बलों ने पांकी बाजार में फ्लैग मार्च भी किया। इसकी अगुवाई पलामू के जोनल आईजी राजकुमार लकड़ा खुद कर रहे थे।
बता दें कि बुधवार को पांकी में महाशिवरात्रि के अवसर पर तोरणद्वार बनाने के विवाद में दो समुदायों के बीच पत्थरबाजी और हिंसक संघर्ष हुआ था। एक मकान, दो बाइक और दो दुकानें आग के हवाले कर दी गई थीं। एक घंटे से ज्यादा समय तक शहर का मस्जिद चौक इलाका युद्ध का मैदान बना रहा था। डेढ़ दर्जन से ज्यादा लोग घायल हुए। कई पुलिसकर्मियों को भी चोट लगी है, जिसमें क्षेत्र के पुलिस उपाधीक्षक आलोक कुमार टुडू भी शामिल हैं।
इस घटना को लेकर पूरे पांकी बाजार में अगले आदेश तक धारा 144 के तहत निषेधाज्ञा लागू कर दी गई है। तनाव को देखते हुए बुधवार और गुरुवार को जिले के आला अफसरों ने पांकी में ही कैंप किए रखा।
Tagsझारखंडझारखंड न्यूज़झारखंड पुलिसपलामूपलामू न्यूज़पलामू पुलिसपलामू हिंसाJharkhandJharkhand NewsJharkhand PolicePalamuPalamu NewsPalamu PolicePalamu Violence
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





