भारत

उत्तराखंड पुलिस में एएसआई के नए पद सृजित के बाद पहली बार हुए 1249 पदोन्नति

jantaserishta.com
19 Nov 2022 12:12 PM IST
उत्तराखंड पुलिस में एएसआई के नए पद सृजित के बाद पहली बार हुए 1249 पदोन्नति
x

सांकेतिक तस्वीर

देहरादून (आईएएनएस)| उत्तराखण्ड पुलिस के जवानों के लिए खुशखबरी है। उत्तराखंड पुलिस के 1249 हेड कांस्टेबल प्रमोशन पाकर अपर उपनिरीक्षक बन गए हैं। उत्तराखण्ड पुलिस महानिदेशक अशोक कुमार ने सभी पदोन्नत पुलिस कर्मियों को बधाई दी। डीजीपी अशोक कुमार ने कहा कि पुलिस जवानों की ग्रेड-पे की समस्या का समाधान करते हुए मुख्यमंत्री द्वारा अपर उपनिरीक्षक का नया पद सृजित करते हुए 1750 पद स्वीकृत किये गये थे। इसके बाद विभागीय चयन समिति द्वारा प्रमोशन के लिए 1249 हेड कांस्टेबल उपयुक्त पाए गए, जिन्हें अपर उपनिरीक्षक पद पर पदोन्नति प्रदान कर दी गयी है।
अब सभी कांस्टेबल कम से कम एएसआई के पद से होंगे सेवानिवृत्त:
डीजीपी अशोक कुमार ने कहा कि अपर उपनिरीक्षक पद पर पदोन्नति मिलने से पुलिस जवानों का मनोबल बढ़ा है। नए विवेचक मिलने से विवेचना की गुणवत्ता में भी सुधार आएगा। साथ ही सभी कांस्टेबल कम से कम अपर उपनिरीक्षक के पद से सेवानिवृत्त होंगे।
इन्हें मिला प्रमोशन:
उत्तराखण्ड पुलिस की विभिन्न शाखा / इकाइयों से 1249 हेड कांस्टेबल प्रमोशन पाकर अपर उपनिरीक्षक बने हैं।
इनमें नागरिक पुलिस पुरूष - 328, नागरिक पुलिस महिला - 32, अभिसूचना - 58, सशस्त्र पुलिस - 377, पी.ए.सी. - 422, एम.टी. - 23, आरमोरर - 07, घुड़सवार - 02 शामिल हैं।
एएसआई के 482 पद रिक्त, हफ्तेभर में 03 हजार कांस्टेबलों का होगा प्रमोशन:
विभागीय कार्यवाही के चलते 19 कर्मियों का प्रमोशन रुका है। पदोन्नति हेतु हेड कांस्टेबल पद पर दो वर्ष की सेवा की अर्हता होने के कारण 482 हेड कांस्टेबल अपर उपनिरीक्षक के पद हेतु अर्ह नहीं हो पाए, जिसके कारण ये पद रिक्त रह गए हैं। पुलिस मुख्यालय का कहना है कि शासन से अनुमति लेकर इन पदों को भी भरने के प्रयास किये जाएंगे। वहीं अब एक सप्ताह में लगभग 3 हजार कांस्टेबलों की हेड कांस्टेबल पद पर पदोन्नति कर दी जाएगी।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story