भारत
CORONA UPDATE: भारत में कोविड के 1,249 नए मामले, देश में फिर पैर पसार रहा वायरस
jantaserishta.com
24 March 2023 11:36 AM IST

x
जानें पूरा अपडेट.
नई दिल्ली (आईएएनएस)| केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार, शुक्रवार को बीते 24 घंटों में भारत में कोविड-19 के 1,249 नए मामले सामने आए हैं और दो मौतें हुई हैं। देश का कुल सक्रिय केसलोड बढ़कर 7,927 हो गया है, जो कुल का 0.02 प्रतिशत है।
गुजरात और कर्नाटक से कोरोना से दो मरीजों की मौत हुई है, जिसके बाद मरने वालों की संख्या बढ़कर 5,30,818 हो गई है।
इसी अवधि में 925 मरीज ठीक भी हुए हैं। जिसके चलते ठीक होने वाले संक्रमित मरीजों की कुल संख्या 4,41,61,922 हो गई है। नतीजतन, भारत का रिकवरी रेट 98.79 प्रतिशत है।
इस बीच, डेली और वीकली पॉजिटिविटिी रेट क्रमश: 1.19 प्रतिशत और 1.14 प्रतिशत रही।
साथ ही इसी अवधि में, देश भर में कुल 1,05,316 टेस्ट किए गए, जिससे कुल संख्या 92.07 करोड़ से अधिक हो गई।
मंत्रालय ने कहा कि शुक्रवार सुबह तक, भारत ने पिछले 24 घंटों में 6,117 डोज सहित कुल 220.65 करोड़ टीके लगाए हैं।
Tagsकेंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालयभारत में कोविडकोविडकोरोना वायरसUnion Health Ministrycovid in IndiacovidCorona virus
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





