भारत

विदेश में नौकरी दिलाने के नाम पर ठगे 12.36 लाख, गिरफ्तार

jantaserishta.com
22 April 2023 5:33 PM IST
विदेश में नौकरी दिलाने के नाम पर ठगे 12.36 लाख, गिरफ्तार
x
जानें पूरा मामला.
ग्रेटर नोएडा (आईएएनएस)| साईबर हेल्पलाइन मुख्यालय कमिश्नरेट गौतमबुद्धनगर ने थाना नॉलेजपार्क पर दर्ज हुए फ्रॉड के मामले में पीड़िता से 12.36 लाख रुपये की ठगी करने वाले अभियुक्त आदित्य प्रताप सिंह को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने गाजियाबाद के रहने वाले आदित्य को 3 मोबाइल फोन, 1 डेबिट कार्ड के साथ लेबर चौक नोएडा से गिरफ्तार किया है।
अभियुक्त ने पीड़िता एवं उसके पुत्र को विदेश में नौकरी लगवाने के लिये फर्जी ई-मेल आई.डी बनाकर ई-मेल भेजकर एवं फोन पर बात करके रजिस्ट्रेशन फीस, विदेश के वीजा फीस व अन्य सर्विसेज के नाम पर लगभग 12.36 लाख रुपये बैंक खाते में आनलाइन ट्रांसफर कराये थे। बाद में इन पैसों के बारे में पता करने पर इसने उनसे बात करना बंद कर दिया था। जिसके बाद पीड़िता ने नॉलेज पार्क थाने में पहुंचकर अपनी शिकायत दर्ज कराई थी। मामला ऑनलाइन पैसे ट्रांसफर का था, इसलिए यह मामला साइबर सेल में ट्रांसफर कर दिया गया था। साइबर सेल ने भी इस मामले में तत्परता दिखाते हुए आरोपी को ढूंढ निकाला और उसे गिरफ्तार कर लिया।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story