भारत
120 रुपये...पोते ने तोड़ी रिश्तों की मर्यादा, देखकर पूरा इलाका रह गया सन्न
jantaserishta.com
16 Sept 2025 5:52 PM IST

x
फैली सनसनी.
झांसी: झांसी जिले के उल्दन थाना क्षेत्र के नौटा गांव में सोमवार की शाम एक दिल दहला देने वाली घटना हुई. यहां 120 रुपये को लेकर हुए पारिवारिक झगड़े में 16 वर्षीय पोते ने अपने ही दादा की जान ले ली. जानकारी के मुताबिक, नौटा गांव निवासी अस्मत खान का अपने बेटे समीर खान से 120 रुपये को लेकर विवाद हो रहा था.
बात बढ़ते-बढ़ते दोनों के बीच मारपीट तक पहुंच गई. इस दौरान 60 वर्षीय शेर खान झगड़ा शांत कराने पहुंचे. लेकिन इसी बीच समीर गुस्से में आ गया और दादा शेर खान के साथ मारपीट शुरू कर दी. उसने गुस्से में पत्थर उठाकर दादा के सिर पर मार दिया. सिर पर गंभीर चोट लगने से शेर खान मौके पर ही गिर पड़े और उनकी मौत हो गई.
घटना के बाद गांव में हड़कंप मच गया और लोगों की भीड़ जमा हो गई. तुरंत पुलिस को सूचना दी गई. पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा. आरोपी पोते समीर को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी गई है.
एसपी सिटी ज्ञानेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि नौटा गांव से सूचना मिलने पर पुलिस और अधिकारी मौके पर पहुंचे. जांच में सामने आया कि परिवार में पैसों के विवाद के चलते यह घटना हुई. पुलिस ने आरोपी समीर के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है और आगे की वैधानिक कार्रवाई की जा रही है.
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





