12 साल पहले लापता बेटे का परिवार वालों ने किया अंतिम संस्कार, जिंदा होने की खबर सुनते ही गांव में जश्न का माहौल

बिहार के बक्सर में एक परिवार के लिए उस समय खुशियों का ठिकान नहीं रहा. जब उन्हें अचानक यह पता चला कि 12 साल पहले जिस लापता बेटे को मरा समझकर अंतिम संस्कार कर दिया गया था वो जिंदा है और पाकिस्तान की एक जेल में बंद है. जैसे ही बेटे के जिंदा होने की जानकारी मां को लगी वो अपने आंसुओं को रोक नहीं पाई. करीब 12 साल पहले जिले के मुफ्फसिल थाना क्षेत्र अंतर्गत खिलाफतपुर का रहने वाला छवि घर से लापता हो गया था. उस समय उसकी उम्र करीब 18 साल थी. परिजनों ने कई जगह ढूंढा लेकिन उसका कहीं कुछ पता नहीं चल सका.
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।





