भारत

12 साल की नाबालिग की हुई शादी, गर्भवती होने पर हुआ खुलासा

jantaserishta.com
20 Jun 2022 5:15 PM IST
12 साल की नाबालिग की हुई शादी, गर्भवती होने पर हुआ खुलासा
x

न्यूज़ क्रेडिट: हिंदुस्तान

FIR दर्ज।

पिथौरागढ़: पिथौरागढ़ के धारचूला में 12 साल की नाबालिग की दो-दो बार शादी कर दी गई। उसके गर्भवती होने पर मामला खुला। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की तैयारी शुरू कर दी है। बीते दिनों बाल विकास विभाग को एक नाबालिग लड़की के गर्भवती होने की जानकारी मिली।

पुलिस ने मामले में आरोपी युवक के खिलाफ आईपीसी की धारा 376, पॉक्सो अधिनियम और बाल विवाह प्रतिषेध अधिनियम के तहत केस दर्ज किया। रविवार को पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। जानकारी के मुताबिक,नाबालिग के परिवार में मां, सौतेला पिता और आठ भाई-बहन हैं।
जून 2021 में 12 साल की उम्र में धारचूला के ही एक व्यक्ति से उसका पहला विवाह हुआ। पति की मारपीट से तंग आकर वह कुछ समय बाद मायके लौट आई। मां ने छह माह के बाद दिसंबर 2021 में फिर किशोरी का विवाह तीन गुना अधिक उम्र वाले बेरीनाग के 36 वर्षीय दीपक कुमार के साथ कर दिया। पुलिस के मुताबिक, किशोरी दो माह की गर्भवती है।

jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story