भारत

OMG! मोबाइल बना काल, 12 साल के युवक ने दी जान, पूरा खुलासा जानकर हिल जाएंगे आप

jantaserishta.com
28 Jan 2023 3:15 PM IST
OMG! मोबाइल बना काल, 12 साल के युवक ने दी जान, पूरा खुलासा जानकर हिल जाएंगे आप
x

न्यूज़ क्रेडिट: आजतक

वह दिन भर मोबाइल में बिजी रहता था.
नागपुर: महाराष्ट्र के नागपुर जिले में रोंगटे खड़े करने वाली घटना हुई है. यहां 12 साल के नाबालिग ने फांसी के फंदे पर लटक कर सुसाइड कर लिया. बताया गया कि उसने यूट्यूब (Youtube) पर फांसी लगाने का तरीका सीखा था. इसके बाद सुसाइड कर लिया. परिवार के मुताबिक वह दिन भर मोबाइल में बिजी रहता था.
दरअसल, घटना नागपुर के बारा के सक्करदरा इलाके की है. यहां 12 साल का फांसी के फंदे पर लटका गया. बताया गया कि वह अपने मां-बार का इकलौती संतान था. वह दिन भर मोबाइल फोन पर बिजी रहता और यूट्यूब वीडियो देखते रहता था.
गुरुवार शाम को 12 साल का बच्चा घर की छत पर फांसी के फंदे पर लटकता मिला. परिवार और पड़ोस के लोग तत्काल उसे सरकारी अस्पताल लेकर पहुंचे. मगर, तब तक उसकी मौत हो चुकी थी. घटना की जानकारी पुलिस को भी मिली थी.
पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की. इस दौरान पुलिस को पता चला कि वह दिनभर मोबाइल फोन चलाता रहता था. जब पुलिस ने उसके मोबाइल की सर्च हिस्ट्री देखी तो सब हैरान रह गए.
पुलिस के मुताबिक बच्चा दिनभर सुसाइड करने की वीडियो देखा करता था. उसके मोबाइल के यूट्यूब सर्च हिस्ट्री में सुसाइड करने के तरीकों के कई वीडियो मिले हैं. पुलिस के कहना है कि संभवत: बच्चे पर इन्हीं वीडियो का असर हुआ और वह फांसी पर लटक गया और उसकी मौत हो गई.
वहीं, अपने इकलौती संतान की मौत के बाद से मां-बाप सदमे में हैं. उनका रो-रोकर बुरा हाल है. वहीं, इस घटना के बाद नागपुर पुलिस ने लोगों ने अपील की है. पुलिस का कहना है कि मां-बार को ध्यान देना चाहिए कि उनके बच्चे मोबाइल में क्या देखते हैं. बच्चों को पर ध्यान जरूर दें.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story