भारत
शादी समारोह में 12 साल की लड़की से रेप, मेहमान शादी की रस्मों में व्यस्त थे
jantaserishta.com
12 Feb 2023 9:58 AM IST

x
DEMO PIC
बारात में शामिल होने अपने परिवार के साथ गई थी।
अलीगढ़ (आईएएनएस)| उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ जिले में एक बैंक्वेट हॉल में शादी समारोह में आई 12 वर्षीय एक लड़की के साथ बलात्कार किया गया। यह घटना महुआखेड़ा पुलिस थानांतर्गत हुई। आरोपी की अभी तक पहचान नहीं हो पाई। पुलिस मामले की जांच कर रही है। पुलिस अधीक्षक (शहर), कुलदीप गुणावत ने कहा, आईपीसी की धारा 376 (बलात्कार) के तहत मामला दर्ज कर जांच जारी है। पुलिस ने घटना स्थल का निरीक्षण किया और कुछ सबूत एकत्रित किए। आरोपियों को गिरफ्तार करने के लिए पुलिस की दो टीमों का गठन किया गया है।
महुआखेड़ा के स्टेशन हाउस ऑफिसर (एसएचओ), विजयकांत शर्मा ने कहा, हम आरोपी की तलाश कर रहे हैं और जल्द ही मामले की और जानकारी देंगे।
स्थानीय लोगों के मुताबिक, लड़की बारात में शामिल होने अपने परिवार के साथ गई थी। जब सभी मेहमान शादी की रस्मों में व्यस्त थे, तो आरोपी ने बहला-फुसलाकर एक कमरे में ले जाकर उसके साथ दुष्कर्म किया।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





