भारत

12 साल की बच्ची के साथ दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार

Harrison
30 May 2024 11:58 PM IST
12 साल की बच्ची के साथ दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार
x
बरेली। सुभाषनगर थाना पुलिस ने गुरुवार को बच्ची से दुष्कर्म के आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। किशोरी ने बुधवार को पड़ोसी युवक पर दुष्कर्म की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। 12 वर्षीय बच्ची के परिजन बुधवार को काम पर गए थे। इसी दौरान मौके का फायदा उठाकर एक युवक ने उसके साथ दुष्कर्म किया। परिजनों के घर लौटने के बाद बच्ची रोने लगी और घटना की जानकारी दी। किशोरी के परिजनों ने इसकी शिकायत सुभाषनगर थाना पुलिस की दी। पुलिस ने आरोपी युवक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने बताया है कि शुक्रवार को आरोपी को कोर्ट में पेश किया जाएगा।

खबर पर अपडेट जारी है, सही जानकारी के लिए बने रहे jantaserishta.com पर.

Next Story