
x
न्यूज़ क्रेडिट: आजतक
अपनी लिव-इन पार्टनर की 12 साल की बेटी से एक साल तक दुष्कर्म करने के आरोप में एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया है.
नागपुर: महाराष्ट्र के नागपुर शहर से एक शर्मनाक घटना सामने आई है. यहां अपनी लिव-इन पार्टनर की 12 साल की बेटी से एक साल तक दुष्कर्म करने के आरोप में एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया है. पुलिस ने बताया कि 37 वर्षीय आरोपी शहर के वाठोडा इलाके का निवासी है.
नागपुर में हुडकेश्वर पुलिस थाने के एक अधिकारी ने कहा, 'आरोपी अक्टूबर 2022 से अपनी 32 वर्षीय लिव-इन पार्टनर और पहली शादी से उसकी बेटी के साथ रह रहा था. जब भी उसकी मां काम के लिए बाहर जाती थी, वह नाबालिग का यौन उत्पीड़न करता था.'
एक न्यूज एजेंसी के मुताबिक, पुलिस अधिकारी ने कहा कि आरोपी पिछले एक साल से अपराध में शामिल था और पीड़िता को गंभीर परिणाम भुगतने की धमकी देता था, जिसके कारण उसने इस बारे में किसी को नहीं बताया. हालांकि, लड़की ने आखिरकार हिम्मत जुटाई और हाल में अपनी मां को घटना के बारे में बताया, जिसके बाद उन्होंने पुलिस से संपर्क किया और उसके खिलाफ शिकायत दर्ज कराई.
आरोपी के खिलाफ भारतीय दंड संहिता (आईपीसी) और यौन अपराधों से बच्चों का संरक्षण (पॉक्सो) अधिनियम के तहत बलात्कार और आपराधिक धमकी का मामला दर्ज किया गया है. मामले में आगामी कार्रवाई जारी है.
इससे पहले, पालघर जिले में पुलिस ने एक नाबालिग लड़की के साथ बलात्कार करने के आरोप में 24 वर्षीय आदिवासी युवक को गिरफ्तार किया था. वाडा थाने के एक अधिकारी ने बताया कि वारदात नेहलपाड़ा में हुई. 16 वर्षीय लड़की शौच करने घर से बाहर गई थी. आरोपी उसे जबरदस्ती पास ही के एक खेत में ले गया और वहां उसके साथ कथित तौर पर बलात्कार किया.
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





