भारत

12 साल के लड़के ने किया 4 साल की बच्ची का यौन शोषण, केस दर्ज

Nilmani Pal
30 Nov 2021 11:20 AM IST
12 साल के लड़के ने किया 4 साल की बच्ची का यौन शोषण, केस दर्ज
x
शर्मनाक घटना

महाराष्ट्र के पुणे से यौन उत्पीड़न का एक चौंकाने वाले मामला सामने आया है जिसमें एक 12 साल के लड़के ने पड़ोस में रहने वाली 4 साल की बच्ची का शोषण किया। यौन शोषण करने के आरोप में 12 साल के बच्चे के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। शिकायतकर्ता ने कहा कि लड़का उनके पड़ोस में ही रहता था और लड़की जब उसके घर गई तो उसने मासूम का यौन उत्पीड़न किया।

पिंपरी चिंचवड़ पुलिस ने शनिवार को इस मामले में मामला दर्ज किया है। यह घटना पिछले हफ्ते हुई थी। भारतीय दंड संहिता और यौन अपराधों से बच्चों का संरक्षण (POCSO) अधिनियम की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है। एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि शिकायतकर्ता ने कहा कि उसकी बेटी आरोपी के घर गई थी। अधिकारी ने कहा, "पड़ोसी के बेटे ने लड़की को चॉकलेट खरीदने के लिए पैसे देने का वादा किया और फिर उसने उसका यौन उत्पीड़न किया। लड़की की मां ने इसे देखा और उसे घर ले आई।"


Next Story