भारत

12 साल के किशोर ने की मासूम की हत्या, फिर हाईवे किनारे फेंक दी थी लाश

Nilmani Pal
2 July 2023 2:15 AM GMT
12 साल के किशोर ने की मासूम की हत्या, फिर हाईवे किनारे फेंक दी थी लाश
x
गिरफ्तार

यूपी। रामपुर में नर्सरी का छात्र अपने पिता के बर्थडे पर दुकान से चॉकलेट लेने गया था। कुछ घंटे बाद घरवालों को उसकी मौत की खबर मिली। उसकी ईंट से कूच कर हत्या कर दी गई। शव नेशनल हाईवे-87 किनारे पड़ा मिला। बच्चे के शरीर पर कपड़े भी नहीं थे। उसकी आंखें भी बाहर निकल आई थीं। सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने शव को मोर्चरी भिजवाया है। मामला सिविल लाइंस थाना क्षेत्र का है। ज्वाला नगर, प्रेम पटवारी की गली में योगेंद्र यादव रहते हैं। वह मोबाइल टावर में टेक्नीशियन का काम करते हैं। उन्हें यहां रहते हुए करीब दो महीने हो गए हैं। योगेंद्र यादव का शनिवार को जन्मदिन है। वह अपने गांव से अपने इकलौते बच्चे युग यादव की पढ़ाई के लिए यहां आकर रहने लगे थे।

5 साल का युग अपने पापा को बर्थडे पर गिफ्ट देने के लिए रुपए लेकर चॉकलेट लेने गया था। यह सुबह करीब 9:30 बजे की बात है। चंद कदमों की दूरी पर दुकान से चॉकलेट लेने गया युग जब करीब दो घंटे तक नहीं लौटा, तो घरवालों को चिंता हुई।​​​​​ इस पर उसके पिता ने ढूंढना शुरू किया।

तभी किसी ने बताया कि युग को भाजपा कार्यालय की ओर हाईवे किनारे किसी बच्चे के साथ जाते हुए देखा था। इस पर नेशनल हाईवे-87 किनारे ढूंढने पर उसका शव क्षत-विक्षत हालत में मिला। घर से घटनास्थल करीब आधा किलोमीटर की दूरी पर है। जबकि चंद कदमों की दूरी पर भाजपा कार्यालय है। युग की हालत देखकर पिता रोने-चिल्लाने लगे। उसके कपड़े उतरे हुए थे और सिर कूचा गया था। मासूम की आंखें भी बाहर निकली थीं।

Next Story