भारत

इमारत का हिस्सा गिरने से 12 साल के लड़के की मौत, दो घायल

jantaserishta.com
11 July 2026 10:28 AM IST
इमारत का हिस्सा गिरने से 12 साल के लड़के की मौत, दो घायल
x
मचा कोहराम.
मुंबई: महाराष्ट्र के ठाणे जिले में एक इमारत का कुछ हिस्सा गिरने से एक 12 साल के लड़के की मौत हो गई, जबकि दो अन्य लोग घायल हो गए। अधिकारियों ने बताया कि इमारत का कुछ हिस्सा टूटकर बगल के मकान पर गिरा था, जहां परिवार के सदस्य सो रहे थे।
अधिकारियों ने कहा कि बगल के घर में रह रहे 12 साल के एक लड़के की मौत हुई है और परिवार के दो सदस्य घायल हो गए। घटना की सूचना के बाद पुलिस और राहत व बचाव दल मौके पर पहुंचकर रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया। अधिकारियों ने बताया कि यह घटना शुक्रवार को ठाणे के आजाद नगर इलाके में हुई थी। मृतक की पहचान 12 साल के जयकुमार जायसवाल के तौर पर हुई है। मलबे के नीचे दबने से उसे गंभीर चोटें आईं और उसे तुरंत सिविल अस्पताल ले जाया गया, लेकिन डॉक्टरों ने अस्पताल पहुंचने पर उसे मृत घोषित कर दिया।
परिवार के दो अन्य सदस्यों 35 वर्षीय उर्मिला जायसवाल और 9 वर्षीय विनीत जायसवाल शामिल हैं। उन्हें सिर में चोटें आईं। दोनों को मनपाड़ा के टाइटन अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनका इलाज चल रहा है।
अधिकारियों ने यह सुनिश्चित किया कि तलाशी और मलबा हटाने का काम जारी रहने के दौरान प्रभावित इलाके को सुरक्षित रखा जाए। अधिकारियों ने एहतियात के तौर पर मद्रास चॉल में आसपास के तीन घरों को खाली करा लिया, ताकि और कोई हताहत न हो।
अधिकारियों ने बताया कि आसपास की इमारतों की सुरक्षा का आकलन करने के लिए माजीवड़ा वार्ड कमेटी, लोक निर्माण विभाग (पीडब्ल्यूडी) और अतिक्रमण विभाग मिलकर इमारत की संरचना की जांच और मलबा हटाने का काम कर रहे हैं।
इससे पहले, 7 जुलाई को मुंबई के मानखुर्द के जनता नगर में एक इमारत के दूसरे मकान पर गिरने से छह लोगों की मौत हो गई थी। स्थानीय लोगों के अनुसार, परिवार बगल वाली इमारत की खराब होती हालत को लेकर काफी चिंतित था और रविवार को कहीं और रहने जाने की योजना बना रहा था। लेकिन, उनके वहां से जाने से पहले ही भारी बारिश के दौरान कमजोर इमारत ढह गई, जिससे दुखद रूप से लोगों की जान चली गई।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story