भारत

12 राज्यों-केंद्र शासित प्रदेशों ने लागू किया EWS कोटा, जानें नाम

jantaserishta.com
11 Aug 2021 4:31 PM IST
12 राज्यों-केंद्र शासित प्रदेशों ने लागू किया EWS कोटा, जानें नाम
x

लगभग 12 राज्यों और केंद्र शासित (States And UTs) प्रदेशों ने आर्थिक रूप से कमजोर (EWS) वर्गों के लिए 10 प्रतिशत आरक्षण (Reservation) लागू किया है. अन्य राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों की तरफ से इसे लागू करने के संबंध में जानकारी नहीं दी गई है. मंगलवार को केंद्र सरकार ने यह जानकारी दी.

उपलब्ध जानकारी के मुताबिक सामाजिक न्याय और अधिकारिता राज्य मंत्री प्रतिमा भौमिक ने लोकसभा में कहा उपलब्ध जानकारी के अनुसार, उत्तराखंड, गुजरात, कर्नाटक, झारखंड, महाराष्ट्र, मिजोरम, दिल्ली, जम्मू और कश्मीर, गोवा, असम, आंध्र प्रदेश और तेलंगाना ने ईडब्ल्यूएस के लिए 10 प्रतिशत आरक्षण लागू किया है.
उन्होंने कहा कि कार्मिक और प्रशिक्षण विभाग (DoPT) केंद्र सरकार के 90 प्रतिशत से अधिक कर्मचारियों वाले 10 मंत्रालयों या विभागों के साथ एससी, एसटी और ओबीसी के लिए आरक्षित बैकलॉग रिक्तियों को भरने में प्रगति की निगरानी करता है. उनके तरफ से बताए गए आंकड़ों के मुताबिक 28,345 में से 14,366 पद एससी के लिए रिजर्व हैं जो खाली हैं. वहीं, 22016 में से 12,612 रिक्तियां एसटी के लिए रिजर्व हैं और भरी नहीं गई हैं. ओबीसी के लिए रिजर्व सीटों में से 28562 में 15,088 पद खाली हैं.
बता दें कि लोकसभा में मंगलवार को राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों को ओबीसी आरक्षण की सूची तैयार करने का अधिकार देने वाला बिल ध्‍वनिमत से पारित हो गया. लोकसभा में 385 सदस्यों ने इसके समर्थन में मतदान किया. इस दौरान लोकसभा में केंद्र की तरफ से खाली पदों के बारे में जानकारी दी गई.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story