भारत

12 पुलिसकर्मियों पर हत्या का आरोप...कोर्ट ने रिपोर्ट दर्ज करने के दिए आदेश

Admin2
21 Jan 2021 5:55 PM IST
12 पुलिसकर्मियों पर हत्या का आरोप...कोर्ट ने रिपोर्ट दर्ज करने के दिए आदेश
x

फाइल फोटो 

FIR दर्ज

उत्तर प्रदेश में प्रतापगढ़ के थाना सांगीपुर की पुलिस की दबिश के दौरान लालगंज तहसील के बाबू तारा गांव के एक वृद्ध की मौत के मामले में सुनवाई के बाद मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट कमल सिंह ने 12 पुलिसकर्मियों पर हत्या की रिपोर्ट दर्ज कर जांच करने का आदेश दिया है। पिछले 19 सितम्बर की रात सांगीपुर पुलिस की दबिश के दौरान मकबूल की मृत्यु हो गई थी। मृतक के परिजन पुलिस पर हत्या का आरोप लगा रहे थे। पुलिस ने जब रिपोर्ट दर्ज नहीं की तो मृतक मकबूल के बेटे रमजान ने कोर्ट में मुकदमा दायर किया था।

आरोप लगाया गया था कि 19 सितम्बर की रात एसओ सांगीपुर प्रमोद सिंह, दरोगा राम आधार यादव, गणेश दत्त पटेल, सिपाही राम मिलन, रवि शंकर, श्रवण कुमार, राम निवास व पांच अन्य ने उसके घर में दबिश दी और बन्दूक के कुंदे से मारकर उनके पिता की हत्या कर दी.

Next Story