खरगोन ब्रेकिंग: अब तक 12 लोगों की मौत, नर्मदा नदी में गिरी बस, रेस्क्यू ऑपरेशन जारी

न्यूज़ क्रेडिट: आजतक
खरगोन: मध्य प्रदेश में सोमवार सुबह एक बड़ा हादसा हो गया. खरगोन और धार जिले की सीमा पर 55 यात्रियों से बस नर्मदा नदी में गिर गई. दुर्घटना खलघाट में बने नर्मदा पुल की बताई जा रही है. यह यात्री बस इंदौर से महाराष्ट्र जा रही थी. सूचना मिलते ही पहुंचे पुलिस-प्रशासन ने रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू कर दिया है. खरगोन-धार डीएम और एसपी मौके पर पहुंच गए हैं. एसपी खरगोन धर्मवीर सिंह का कहना है कि 12 शव बाहर निकाल लिए गए हैं. जबकि एक दर्जन लोग जिंदा निकाल लिए गए हैं. रेस्क्यू में बचाए गए लोगों ने बताया कि बस पुल की रेलिंग को तोड़ते हुए सीधे नदी में न गिरकर पत्थरों पर गिरी. जिसके बाद उफनती नदी में पलट गई.
मध्य प्रदेश के धार में बड़ा हादसा..
— Gaurav Singh (@gauravsingh1307) July 18, 2022
धार में बस नर्मदा नदी में गिरी, हादसे में बस में सवार 12 लोगों की मौत, हादसे के बाद पुलिस और प्रशासन मौके पर मौजूद, मौके पर राहत और बचाव कार्य जारी...@CMMadhyaPradesh #MadhyaPradesh #dhar pic.twitter.com/hvT804laJi
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।





