भारत

रायगढ़: बस खाई में पलटी, 12 यात्रियों की मौत, देखें VIDEO

jantaserishta.com
15 April 2023 10:57 AM IST
रायगढ़: बस खाई में पलटी, 12 यात्रियों की मौत, देखें VIDEO
x
बस ड्राइवर समेत करीब 40-45 लोग बस में सवार थे।
रायगढ़ (आईएएनएस)| मुंबई-पुणे हाईवे पर शनिवार को एक निजी बस के खाई में पलटने से कम से 12 यात्रियों की मौत हो गई तथा 28 अन्य घायल हो गए। एक अधिकारी ने बताया कि यह हादसा तड़के चार बजे के करीब बोरघाट के पास हुआ जहां अक्सर दुर्घटनाएं होती रहती हैं। खबरों के अनुसार, बस कम से कम 50 मीटर नीचे एक नाले में जा गिरी।
हालांकि जब हादसा हुआ उस समय हाइवे पर आवाजाही काफी कम थी, लेकिन कुछ लोग दुर्घटना स्थल पर पहुंच गए। उन्होंने रायगढ़ पुलिस, फायर ब्रिगेड और स्थानीय ट्रैकरों को इसकी सूचना दी जो मौके पर पहुंचे।
स्थानीय लोगों ने बताया कि बचाव कार्य तत्काल शुरू कर दिया गया। पर्वतारोही रस्सी के सहारे नीचे उतरे। बस ड्राइवर समेत करीब 40-45 लोग बस में सवार थे।
जिला प्रशासन के अनुसार, घायलों को इलाज के लिए खोपाली सिविल अस्पताल और जकोटिया हॉस्पिटल तथा नवी मुंबई के निजी एमजीएम अस्पताल ले जाया गया।
रायगढ़ पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि यात्रियों में ज्यादातर बाजी प्रभु म्यूजिक ग्रुप, गोरेगांव के सदस्य थे। वे पुणे में शुक्रवार को एक कार्यक्रम में शामिल होने के बाद वापस लौट रहे थे।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story