भारत

घर से दिनदहाड़े 12 लाख कैश और जेवर चोरी

Subhi
29 Sep 2024 1:41 AM GMT
घर से दिनदहाड़े 12 लाख कैश और जेवर चोरी
x

Meerut, मेरठ: बंगला नंबर 210 बी में बिल्डर राजीव सिंहल परिवार के साथ रहते हैं। शुक्रवार सुबह आठ बजे राजीव सिंहल पत्नी डिंपल सिंहल और कार चालक मलियाना निवासी सोनू के साथ वृंदावन दर्शन करने गए थे। घर पर बेटे पार्थ सिंहल और छह वर्षीय छोटे बेटे को छोड़कर गए थे। शाम करीब चार बजे पार्थ सिंहल अपने छोटे भाई को कोठी के सामने एक परिचित के घर में छोड़कर साइट देखने के लिए चले गए थे। इस बीच घर पर काम करने वाली घरेलू सहायिका आई और कोठी के सामने से चाबी ली।

उसने अंदर जाकर देखा तो सामान बिखरा हुआ था। घरेलू सहायिका ने पार्थ को फोन कर जानकारी दी। पार्थ मौके पर पहुंचे और पुलिस को सूचना दी। पीड़ित ने अपने पिता राजीव सिंहल को फोन पर घटना के बारे में बताया। इसके बाद वह वृंदावन से मेरठ रवाना हो गए है। फिलहाल पुलिस को 12 लाख रुपये चोरी की रकम बताई गई है। इसके अलावा आभूषण और अन्य सामान चोरी हुआ है। मेरठ लौटकर राजीव सिंहल और उनकी पत्नी डिंपल सिंहल पुलिस को सामान की सूची सौंपेंगे।

Next Story