भारत

गया जेल! 10 से ज्यादा युवतियों को फंसाया, अब खुली पोल

jantaserishta.com
25 Jun 2022 8:30 AM IST
गया जेल! 10 से ज्यादा युवतियों को फंसाया, अब खुली पोल
x
 न्यूज़ क्रेडिट: आजतक

पूर्णिया: एक शौहर और 12 बेगम! किसी भी बीवी को पता नहीं कि पति पहले से शादीशुदा है! बिहार के पूर्णिया से ऐसा ही कुछ चौंकाने वाला मामला सामने आया है। पुलिस ने शादी के मकसद से नाबालिग लड़की का अपहरण करने वाले एक शख्स को गिरफ्तार किया है। आरोपी शमशाद उर्फ मनोवर छह साल से पुलिस से भाग रहा था। उससे पूछताछ में कई खुलासे हुए हैं। आरोपी ने बताया कि उसने अब तक 12 लड़कियों को अपने प्रेम जाल में फंसाकर शादी की। खास बात यह है कि हर बार शादी से पहले वह लड़की को खुद को कुंवारा ही बताता था।

गिरफ्तार आरोपी कोचाधामन थाना इलाके के अनारकली गांव का रहने वाला है। उसके खिलाफ अनगढ़ थाना क्षेत्र के बिजवार गांव में एक नाबालिग के अपहरण का मामला दर्ज था। यह घटना 8 दिसम्बर 2015 को हुई थी जिसमें एक सप्ताह बाद पुलिस ने किशनगंज के एलआरपी चौक के पास से अपहृत नाबलिग को बरामद किया था।
केस की जांच कर रहे शंकर सुमन सौरभ ने बताया कि लड़की के पिता ने उसे नामजद आरोपी बनाया था। उसकी गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही थी। उसे बहादुरगंज थाना क्षेत्र के कोइडांगी गांव से छापेमारी कर गिरफ्तार किया गया है। जांच खुलासा हुआ कि आरोपी एक दर्जन शादियां कर चुका है। पुलिस ने उसकी सात बीवियों से बातचीत की है। उन्होंने भी स्वीकार किया कि उन्हें झांसा देकर प्रेम जाल में फंसाया और फिर उससे शादी कर ली।
किसी भी औरत को शादी से पहले नहीं पता था कि शमशाद शादीशुदा है। मामले में लगभग छह साल बाद पुलिस को कामयाबी मिली है। पूछताछ के बाद उसे जेल भेज दिया गया है।


jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story