भारत
रसोई में 12 फीट का अजगर! स्लैब पर बैठा दिखा तो महिला की चीख निकल गई
jantaserishta.com
4 Oct 2026 5:57 PM IST

x
जानें पूरा मामला.
इटावा: इटावा शहर में सिविल लाइन थाना क्षेत्र के अंतर्गत पोस्टमार्टम हाउस के पीछे स्थित धर्म नगर कॉलोनी में एक घर की रसोई में 12 फीट लंबा और लगभग 25 किलो वजनी अजगर मिलने से हड़कंप मच गया. देर शाम को रसोई में काम कर रही महिला पूनम ने स्लैब पर अजगर को बैठा देखा तो चीखते हुए बाहर भागी, जिससे पूरे मोहल्ले में दहशत फैल गई. बताया जाता है कि रसोई में वह बच्चों के लिए खाना बनाने गई थी. स्थानीय लोगों ने तुरंत इस बात की सूचना वन विभाग को दी उसके बाद रेस्क्यू टीम पहुंची.
सूचना पर वन्यजीव विशेषज्ञ डॉ. आशीष त्रिपाठी मौके पर पहुंचे और कड़ी मशक्कत के बाद अजगर का सुरक्षित रेस्क्यू कर लोगों को भयमुक्त किया. गृहणी पूनम ने बताया कि इतना विशाल अजगर मोहल्ले में कभी नहीं देखा गया. अजगर को देखकर वह बुरी तरह घबरा गई थीं, लेकिन रेस्क्यू के बाद परिवार और मोहल्ले वाले खुद को सुरक्षित महसूस कर रहे हैं. पूनम के तीन छोटे बच्चे हैं, पति मजदूरी का कार्य करते हैं.
वन्य जीव विशेषज्ञ डॉ. आशीष त्रिपाठी ने बताया कि यह अजगर पायथन मोलुरस प्रजाति का विषहीन सर्प है. इसमें विष नहीं होता, लेकिन काटने पर गैंग्रीन जैसे गंभीर इन्फेक्शन का खतरा रहता है. उन्होंने बताया कि यह 12 फुट से अधिक बड़ा और लगभग 25 किलो वजन का विशाल अजगर था, इसकी चपेट में आने से किसी को भी चोट पहुंचा सकता था.
अजगर सांप वन्यजीव अधिनियम 1972 के तहत संरक्षित प्राणी है, इसे मारने या नुकसान पहुंचाने पर जेल और जुर्माने का प्रावधान है. रेस्क्यू के बाद अजगर को सामाजिक वानिकी विभाग इटावा के दिशा-निर्देशन में फिशर वन क्षेत्र में सुरक्षित छोड़ दिया गया.
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





