भारत

Sirohi कृषि कुएं पर पहुंचा 12 फीट लंबा अजगर, ग्रामीणों में हड़कंप

Shantanu Roy
7 Aug 2024 5:38 PM IST
Sirohi कृषि कुएं पर पहुंचा 12 फीट लंबा अजगर, ग्रामीणों में हड़कंप
x
Sirohi. सिरोही। सिरोही स्वरूपगंज के खाखरवाड़ा गांव के एक कृषि कुएं पर मंगलवार दोपहर अचानक एक 12 फीट लंबा अजगर पहुंच गया। अजगर को देखते ही वहां मौजूद लोगों में हड़कंप मचा। ग्रामीणों की सूचना पर मौके पर पहुंची वन विभाग की टीम ने अजगर का रेस्क्यू कर जंगल में छोड़ दिया।खाखरवाड़ा गांव के जोहरी लाल के कृषि कुएं पर रहने वाले दो परिवारों के लोग बैठकर बातें कर रहे थे। इसी दौरान एक अजगर वहां पहुंच गया।

अजगर पर नजर पड़ते ही लोग चिल्लाते हुए वहां से भागे। शोर सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और वन विभाग को सूचना दी। सूचना मिलने पर वन विभाग की नितोड़ा वन चौकी के वनरक्षक नाना राम मय दल मौके पर पहुंचे। उन्होंने करीब 20 मिनट की मशक्कत के बाद अजगर को सुरक्षित रूप से रेस्क्यू कर बोरे में बंद कर दिया। कुछ समय बाद अजगर को जंगल में छोड़ दिया। इसके बाद ग्रामीणों ने राहत की सांस ली।
Next Story