भारत

सिलाई करने वाली महिला को मारी गई 12 गोलियां, घर में घुसकर वारदात

jantaserishta.com
15 March 2022 10:05 AM IST
सिलाई करने वाली महिला को मारी गई 12 गोलियां, घर में घुसकर वारदात
x
पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है.

नई दिल्ली: राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में एक महिला की घर में घुसकर हत्या किए जाने का मामला सामने आया है. महिला को 12 गोलियां मारी गई हैं. घटना दिल्ली के शाहदरा इलाके की बताई जा रही है.

सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भिजवा दिया है. बदमाशों की पहचान के लिए पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है.
जानकारी के मुताबिक, शाहदरा के ओल्ड सीलमपुर इलाके में 38 साल की फातिमा किराये के मकान में रहती थी. फातिमा सिलाई-कढ़ाई का काम कर अपना परिवार पाल रही थी. फातिमा का शव उसके घर में ही खून से लथपथ पड़ा मिला.
सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भिजवा दिया. पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट में फातिमा को 12 गोलियां मारी जाने की पुष्टि हुई है.
बताया जाता है कि फातिमा का पति यूसुफ कल्याणपुरी इलाके में रहता है और वो ऑटो चलाता है. फातिमा पिछले कई साल से अपने पति से अलग रह रही थी. वह घर में ही सिलाई-कढ़ाई करके अपना परिवार पाल रही थी. पुलिस के मुताबिक शुरुआती जांच में फातिमा की हत्या आपसी रंजिश में किए जाने की बात सामने आ रही है.
पुलिस की ओर से कहा गया है कि फातिमा की हत्या के मामले की जांच अलग-अलग एंगल से की जा रही है. हत्यारोपियों की शिनाख्त के लिए पुलिस अब फातिमा के घर के आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story