भारत
सरकार के 11,801 अधिकारी आज होंगे सेवानिवृत्त, महिला आईपीएस अधिकारी भी शामिल
jantaserishta.com
31 May 2023 11:17 AM IST

x
DEMO PIC
राज्य सरकार के अधिकारियों की कुल संख्या लगभग 5 लाख है।
तिरुवनंतपुरम (आईएएनएस)| केरल सरकार के रिकॉर्ड 11,801 अधिकारी बुधवार को सेवानिवृत्त हो रहे हैं। बता दें कि राज्य में सरकारी कर्मचारी 56 वर्ष की आयु में सेवानिवृत्त होते हैं। राज्य सरकार के अधिकारियों की कुल संख्या लगभग 5 लाख है। इस वित्तीय वर्ष में सेवानिवृत्ति आयु वर्ग के अंतर्गत आने वाले सरकारी अधिकारियों की कुल संख्या 21,537 है, जिनमें से 11,801 बुधवार शाम सेवानिवृत्त हो जाएंगे।
सेवानिवृत्त होने वालों में राज्य की दूसरी महिला आईपीएस अधिकारी डीजीपी बीएस संध्या भी शामिल हैं। रिटायर होने वालों में एक प्रमुख एक्टर और मिमिक्री आर्टिस्ट जॉबी हैं, जो वरिष्ठ प्रबंधक-केरल स्टेट फाइनेंशियल एंटरप्राइज से सेवानिवृत होंगे।
राज्य के वित्तीय हालत खराब होने के बावजूद, अधिकारियों का कहना है कि भले ही उन्हें सेवानिवृत्ति सेवा लाभ के रूप में भुगतान करने के लिए 1,500 करोड़ रुपये की राशि जुटानी पड़े, धन की कमी के कारण कोई भी भुगतान नहीं रोका जाएगा।
Tagsकेरल सरकारकेरलकेरल न्यूज़अधिकारीसेवानिवृत्त11801 अधिकारी सेवानिवृत्तkerala governmentkeralakerala newsofficerretired11801 officer retired
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





