भारत

इस बूथ पर एक भी वोटर ने नहीं डाला वोट

jantaserishta.com
20 May 2024 10:27 AM IST
इस बूथ पर एक भी वोटर ने नहीं डाला वोट
x
यहां मतदान शुरू कराने के लिए अब तक किसी अधिकारी ने कोई सकारात्मक पहल नहीं की है।
रांची: झारखंड की तीन लोकसभा सीटों पर सुबह नौ बजे तक 11.68 फीसदी मतदाताओं ने अपने मताधिकार का इस्तेमाल किया है। निर्वाचन आयोग की ओर से जारी आंकड़े के अनुसार चतरा में 11.43 प्रतिशत, हजारीबाग में 12.04 प्रतिशत और कोडरमा में 11.56 प्रतिशत मतदाताओं ने सुबह नौ बजे तक वोट डाल दिए हैं। गांडेय विधानसभा सीट के लिए हो रहे उपचुनाव में अब तक 10.37 प्रतिशत वोटरों ने मत डाले हैं।
हज़ारीबाग लोकसभा के कटकमदाग प्रखंड के कुसुंभा गांव में लोगों ने सुबह नौ बजे तक एक भी वोट नहीं डाला है। ग्रामीणों का कहना है कि जब तक उनकी मांगें पूरी नहीं होंगी, गांव का कोई भी व्यक्ति वोट नहीं देगा। यहां मतदान शुरू कराने के लिए अब तक किसी अधिकारी ने कोई सकारात्मक पहल नहीं की है।
इन तीनों लोकसभा सीटों पर कुल 6,705 बूथ बनाए गए हैं, जहां अब तक शांतिपूर्ण मतदान की खबर है। राज्य के मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी के. रवि कुमार वेबकास्टिंग के जरिए मतदान प्रक्रिया पर खुद निगरानी रख रहे हैं। इन तीनों लोकसभा सीटों पर 58 लाख 34 हजार 618 मतदाता हैं, जो ईवीएम पर कुल 54 प्रत्याशियों की किस्मत लिखेंगे। इसके अलावा गांडेय विधानसभा सीट के उपचुनाव में पूर्व सीएम हेमंत सोरेन की पत्नी कल्पना सोरेन सहित 11 प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला होगा।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story