भारत
पाकिस्तान में स्थित कटास राज मंदिर में दर्शन के लिए जाएंगे 114 हिन्दू तीर्थयात्री
jantaserishta.com
15 Feb 2023 3:35 PM IST

x
नई दिल्ली (आईएएनएस)| दिल्ली में पाकिस्तान के उच्चायोग ने भारतीय हिंदू तीर्थयात्रियों के एक समूह को 16-22 फरवरी 2023 तक पाकिस्तान के पंजाब के चकवाल जिले में स्तिथ पवित्र श्री कटास राज मंदिरों, जिन्हें किला कटास के नाम से भी जाना जाता है, की यात्रा के लिए 114 वीजा जारी किए हैं। भारत में स्तिथ पाकिस्तान उच्चायोग की तरफ से ये जानकारी दी गई है।
पाकिस्तान उच्चायोग ने एक ट्वीट कर बताया कि उन्होंने 16-22 फरवरी 2023 तक पंजाब के चकवाल जिले में प्रमुख और पवित्र श्री कटास राज मंदिरों, जिन्हें किला कटास के नाम से भी जाना जाता है, की यात्रा के लिए भारतीय हिंदू तीर्थयात्रियों के एक समूह को 114 वीजा जारी किए हैं। ये सभी इस दौरान पाकिस्तान की यात्रा करेंगे।
पाकिस्तानी उच्चायोग ने आगे बताया कि चार्ज डी अफेयर्स सलमान शरीफ ने इस अवसर पर हिंदू तीर्थयात्रियों को आध्यात्मिक रूप से दी गयी तीर्थयात्रा की कामना की और रेखांकित किया कि पाकिस्तान सभी धर्मों के तीर्थयात्रियों को हर संभव सहायता प्रदान करने के लिए प्रतिबद्ध है।
गौरतलब है कि कटास राज पाकिस्तानी पंजाब के उत्तरी भाग में नमक कोह पर्वत श्रंखला में स्थित हिन्दुओं का प्रसिद्ध तीर्थ स्थान है। कटास राज मंदिर का निर्माण खटाना गुर्जर राजवंश ने करवाया था। यहां एक प्राचीन शिव मंदिर है। एक तालाब के चारों ओर ये कटास राज मंदिर बनाए गए हैं और इस तालाब को हिंदू पवित्र मानते हैं।
Tagsदिल्लीपाकिस्तानभारतीय हिंदू तीर्थयात्रियोंहिंदूकटास राज मंदिरDelhiPakistanIndian Hindu PilgrimsHinduKatas Raj Temple
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





