भारत

हरियाणा में कोरोना के112 नए मामले, एक की मौत

Rani Sahu
13 March 2022 12:09 AM IST
हरियाणा में कोरोना के112 नए मामले, एक की मौत
x
हरियाणा में कोरोना से हालात (Haryana Corona Update) सुधरते जा रहे हैं

चंडीगढ़: हरियाणा में कोरोना से हालात (Haryana Corona Update) सुधरते जा रहे हैं. पिछले महीने से प्रदेश में बड़ी संख्या में कोरोना के मरीज मिल रहे थे. अब धीरे-धीरे आंकड़ों में कमी देखने को मिल रही है. शनिवार को प्रदेशभर से 112 नए मरीज सामने आए हैं. इसके साथ ही हरियाणा में एक्टिव मरीजों (Haryana Corona Active Case) की संख्या 790 हो गई है. शनिवार को हरियाणा के 14 जिलों से नए केस मिले हैं.

इनमें सबसे ज्यादा 45 मरीज गुरुग्राम (New Corona Cases In Gurugram) से सामने आए हैं. इसके अलावा 17 मरीज हिसार से, 15 मरीज सोनीपत से, 9 मरीज पंचकूला से, 8 मरीज फरीदाबा जिले से मिले हैं. प्रदेश में कुल 8 जिले ऐसे हैं, जहां शनिवार को एक भी नया मरीज नहीं मिला है. अगर बात गुरुग्राम जिले की करें तो यहां स्थिति चिंताजनक है. शनिवार को साइबर सिटी में 45 नए कोरोना मरीज सामने आए हैं, हालांकि इसके साथ 83 मरीज ठीक भी हुए हैं, लेकिन अभी भी गुरुग्राम में फिलहाल एक्टिव मरीजों की संख्या प्रदेश में सबसे ज्यादा 353 है.
वहीं शनिवार को प्रदेशभर से 157 मरीजों ने कोरोना को मात दी है. यहां ये भी बता दें कि शनिवार को जींद, कुरुक्षेत्र, रेवाड़ी, झज्जर, फतेहाबाद, कैथल, चरखी दादरी और नूंह से कोई नया मरीज सामने नहीं आया है. गौरतलब है कि पिछले 24 घंटों में कोरोना से पूरे प्रदेश में एक मरीज की मौत हुई है. इसी के साथ हरियाणा में अभी तक कोरोना से 10 हजार 586 लोगों की मौत हुई है.
इसके अलावा हरियाणा का रिकवरी रेट (haryana corona recovery rate) 98.84 फीसदी है. प्रदेश में कोरोना वैक्सीनेशन भी प्रभावी ढंग से चल रही है. प्रदेश में लोगों को कुल 4 करोड़ 13 लाख 89 हजार 787 कोरोना वैक्सीन की डोज दी जा चुकी हैं. शनिवार को पहली डोज 2 हजार 671 लोगों को लगी है. वहीं दूसरी डोज 14 हजार 296 लोगों को लगी है. वहीं पूरे प्रदेश भर में 2 लाख 50 हजार 322 लोगों को बूस्टर डोज दी जा चुकी है.


Next Story