भारत

अचानक एक साथ बीमार हुए 111 लोग, गांव में मच गया हड़कंप

jantaserishta.com
24 Feb 2023 4:25 PM IST
अचानक एक साथ बीमार हुए 111 लोग, गांव में मच गया हड़कंप
x
हर कोई चिंतित है।
पिथौरागढ़ (आईएएनएस)| पिथौरागढ़ के जमराड़ी गांव में अजीब सी बीमारी फैलने से हड़कंप मचा हुआ है। एक साथ 111 लोगों के बीमार मिलने से हर कोई चिंतित है। यह समझना मुश्किल हो रहा है कि यह कौनसी बीमारी है। हर किसी में इस बीमारी के अलग-अलग लक्षण देखने को मिल रहे हैं। किसी को उल्टी हो रही है। तो किसी को पेट दर्द की शिकायत है।
तीन दिन पहले गांव की एक स्कूली छात्रा की मौत के बाद गांव में लगाए गए चिकित्सा शिविर में यह बात सामने आई है। टायफाइड और पीलिया की आशंका को लेकर ग्रामीणों की मांग पर स्वास्थ्य विभाग ने शिविर तो लगा दिया, लेकिन बीमार पाए गए किसी भी ग्रामीण की उचित जांच नहीं की।
वहीं ग्रामीणों ने संभावना जताई है कि छात्रा की मौत पीलिया की वजह से हुई है। ग्राम प्रधान कविता महर और ललित महर की मांग पर शुक्रवार को स्वास्थ्य विभाग की टीम गांव पहुंची।
चिकित्सक डॉ. प्रतीक पांडे के नेतृत्व में स्वास्थ्य विभाग की टीम ने जूनियर हाईस्कूल और प्राथमिक विद्यालय के 54 स्कूली बच्चों की चिकित्सकीय जांच की। ये सभी बच्चे बीमार पाए गए। गांव में रहने वाले अन्य 57 लोग भी बीमार मिले। विभाग की टीम का कहना है कि बीमार पाए गए लोगों में बुखार, उल्टी, पेट दर्द, सिर दर्द सहित अन्य तकलीफों की शिकायत पायी गई। टीम इसे मौसम की वजह से होने वाली बीमारी बता रही है।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story