भारत

110 साल की बुजुर्ग महिला का निधन, तेरहवीं में परोसा गया बार बालाओं का अश्लील डांस, पुलिस को लगी भनक तो...

jantaserishta.com
10 Feb 2021 8:15 AM IST
110 साल की बुजुर्ग महिला का निधन, तेरहवीं में परोसा गया बार बालाओं का अश्लील डांस, पुलिस को लगी भनक तो...
x
लड़कियों पर पैसा भी लुटाया गया.

उत्तर प्रदेश के आजमगढ़ सिधारी थाना के अंतर्गत नरौली कस्बे में एक बुजुर्ग महिला की तेरहवीं संस्कार पर आयोजकों ने स्टेज पर ऑर्केस्ट्रा और बार बालाओं का अश्लील डांस कराया. इस मौके पर एक नहीं दर्जनों बार बालाओं ने देर रात तक डांस किया.

बुजुर्ग महिला जिसकी उम्र 110 साल थी उसकी मौत की तेरहवीं पर बालाओं का डांस का आयोजन किया गया था. बताया जा रहा है कि बार बालाओं के डांस को बुजुर्ग, नौजवान और बच्चों ने देर रात तक देखा और इस दौरान अश्लील इशारे किये गये और लड़कियों पर पैसा भी लुटाया गया.
देर रात तक चलने वाले इस कार्यक्रम की सूचना जब स्थानीय पुलिस को लगी तो इसे बंद कराया गया. स्थानीय लोगों का कहना है कि पुलिस को भीड़ हटाने के लिए बल का प्रयोग करना पड़ा.
तेरहवीं संस्कार पर इस तरह का डांस कार्यक्रम इलाके में चर्चा का विषय बना हुआ है. कुछ लोगों का कहना है कि तेहरवीं पर ऐसा आयोजन कराना किसी भी लिहाज से सही नहीं है. इसका जमकर विरोध होना चाहिए जिससे आगे कोई इस तरह की गलती न करे.
इस मामले में आजमगढ़ एसपी सुधीर कुमार सिंह का कहना है कि तेरहवीं संस्कार पर बार बालाओं के डांस के कार्यक्रम का एक मामला सामने आया है. जांच में पाया गया कि एक बुजुर्ग महिला जिसकी उम्र 110 वर्ष थी, उनकी मौत के बाद इस कार्यक्रम का आयोजन किया गया था. अब इस मामले पर जांच की जा रही है कि कार्यक्रम के दौरान किन बातों का उल्लंघन हुआ है. भविष्य इस तरह के कार्यक्रम आयोजित होने पर तरह की कार्रवाई की जाए इसे भी ध्यान में रखा जा रहा है.

jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story