
x
बड़ा हादसा.
टोंक: राजस्थान के टोंक में मंगलवार को एक बड़ा हादसा सामने आया है, जहां बनास नदी में नहाने गए सात लोगों की मौत हो गई है। जबकि बाकी तीन लोगों की तलाश जारी है। जानकारी के अनुसार, यह घटना बनास नदी के पुराने पुल के पास की बताई जा रही है। 11 युवक बनास नदी में नहाने गए थे, तभी वे नदी की गहराई में पहुंच गए और अचानक सभी डूब गए। युवकों के डूबने की जानकारी मिलते ही मौके पर भारी भीड़ जमा हो गई। घटनास्थल पर पहुंची पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से आठ युवकों को नदी से बाहर निकाला और उन्हें तुरंत ही इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया।
अस्पताल प्रबंधन ने पुष्टि करते हुए बताया कि सात लोगों की मौत हो गई है। इसके अलावा, एक अन्य का अस्पताल में इलाज चल रहा है। प्रशासन और पुलिस मौके पर मौजूद हैं। राहत और रेस्क्यू जारी है। सभी मृतक जयपुर के रहने वाले बताए जा रहे हैं। इतनी बड़ी दुर्घटना के बाद सआदत अस्पताल में भारी भीड़ जुट गई। इसके साथ ही पुलिस अधीक्षक विकास सांगवान, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ब्रिजेंद्र सिंह भाटी भी मौके पर मौजूद हैं। तीन युवक अभी भी लापता हैं, जिनकी तलाश की जा रही है।
इस बीच, राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने घटना पर दुख जताया। उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'एक्स' पर लिखा, "टोंक जिले में स्थित बनास नदी में युवकों की डूबने से हुई मृत्यु का समाचार अत्यंत दुःखद और पीड़ादायक है। घटना की जानकारी मिलते ही जिला प्रशासन के अधिकारियों को त्वरित रूप से रेस्क्यू एवं राहत कार्य संचालित करने के निर्देश दिए गए हैं। ईश्वर से प्रार्थना है कि दिवंगत आत्माओं को शांति तथा शोकाकुल परिजनों को यह अपार दुःख सहने की शक्ति दें।"
Tagsराजस्थाननदी में नहाने गए युवक डूबेबनास नदीRajasthanyouth drowned while bathing in the riverBanas river
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





