भारत

घसीटा और अपना शिकार बनाया...11 साल के मासूम को आवारा कुत्तों ने मार डाला

jantaserishta.com
12 April 2023 9:12 AM IST
घसीटा और अपना शिकार बनाया...11 साल के मासूम को आवारा कुत्तों ने मार डाला
x
दिल दहला देने वाली घटना.
महाराजगंज (आईएएनएस)| उत्तर प्रदेश के महाराजगंज शहर में आवारा कुत्तों ने 11 वर्षीय एक बच्चे को नोंच-नोंच कर मौत के घाट उतार दिया। पुलिस ने बुधवार को यह जानकारी दी। बच्चे की पहचान आदर्श शर्मा के रूप में हुई है। उसकी लाश स्थानीय लोगों को नेहरू नगर वार्ड में मिली थी।
महराजगंज के कोतवाली थाना प्रभारी रवि राय के मुताबिक, बच्चा मानसिक रूप से विक्षिप्त था। उन्होंने कहा कि शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
राय ने कहा, दिल दहला देने वाली घटना उस समय हुई जब लड़का घर से अकेला निकला। पुलिस ने कहा है कि उसके चेहरे और दाहिने हाथ पर काटने के गहरे निशान थे। चोट को देख ऐसा लगता है कि बच्चे ने कुत्तों के जबड़ों से खुद को छुड़ाने के लिए खूब कोशिश की थी।
जैसे ही उनकी मौत की खबर कस्बे में फैली, लोगों ने पुलिस और जिला अधिकारियों की निष्क्रियता पर रोष व्यक्त किया। उनका कहना था कि प्रशासन आवारा कुत्तों की समस्या पर लगाम लगाने में विफल रहा है।
इस बीच, यह पता चला है कि पीड़ित अक्सर बिना किसी को बताए अपने घर से बाहर निकल जाता था। कई बार कोई पड़ोसी आदर्श को भटकता देख उसे घर छोड़ देता। सोमवार की रात जब वह घर नहीं लौटा तो उसके माता-पिता ने उसकी तलाश शुरू की और फिर पुलिस को सूचित करने का फैसला किया।
जब उसके माता-पिता थाने जा रहे थे तो किसी ने उन्हें मौत की सूचना दी। बाद में उन्होंने शव की शिनाख्त की।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story