भारत

गोदाम में 11 साल की लड़की का रेप, पड़ोसी ने आंखों पर बांध दी पट्टी फिर मुंह में कपड़ा ठूंसा

jantaserishta.com
26 March 2022 1:25 PM IST
गोदाम में 11 साल की लड़की का रेप, पड़ोसी ने आंखों पर बांध दी पट्टी फिर मुंह में कपड़ा ठूंसा
x

ग्वालियर: मध्य प्रदेश के ग्वालियर में ही रहने वाले एक पड़ोसी ने 11 साल की बच्ची को अपनी हवस का शिकार बनाया है। पड़ोसी चॉकलेट का लालच देकर बच्ची को अपने साथ ले गया, उसके बाद गोदाम में ले जाकर उसकी आंखों पर पट्टी बांध दी और मुंह में कपड़ा ठूंसकर उसके साथ दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया। शिकायत के बाद तत्काल पुलिस सक्रिय हुई और आरोपी पड़ोसी को पुलिस ने उसके घर से गिरफ्तार कर लिया।

बता दें कि शहर के माधौगंज थाना इलाके में 6वीं कक्षा में पढ़ने बाली बच्ची शुक्रवार की शाम को वह मां से 20 रुपए लेकर मोमोज लेने गई थी। वह कुछ दूर पहुंची थी कि पास ही पतंग की दुकान चलाने वाले चतुर्भुज राठौर बच्ची को चॉकलेट का लालच देकर गोदाम में ले गया। उसके बाद आरोपी ने नाबालिग बच्ची के मुंह और आंख पर कपड़ा बांध दिया और दुष्कर्म किया। जब काफी देर तक बच्ची नहीं आई, तो परिजन उसे तलाशने लगे।
इसी दौरान बच्ची के घरवाले उसे तलाशते हुए गोदाम तक पहुंचे तो आरोपी बच्ची को गोदाम में छोड़कर भाग गया। आरोपी मौके से फरार हुआ तो बच्ची जैसे-तैसे अपने बंधन खोलकर बाहर आई और रोते-रोते घर पहुंची। यहां उसने मां और दादी को आपबीती सुनाई। इसके बाद परिजन थाने लेकर पहुंचे। जानकारी के बाद महिला पुलिस ने बच्ची की शिकायत पर आरोपी के खिलाफ दुष्कर्म का मामला दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story