भारत
कुत्तों के हमले में 11 वर्षीय बच्ची की मौत, लोगों में आक्रोश
jantaserishta.com
24 May 2026 5:15 PM IST

x
मौके से गुजर रहे लोगों ने घटना देखी और तुरंत परिवार को सूचना दी.
शाहजहांपुर: उत्तर प्रदेश के शाहजहांपुर जिले में लावारिस कुत्तों के झुंड के हमले में 11 वर्षीय बच्ची की दर्दनाक मौत हो गई। घटना सदर बाजार थाना क्षेत्र के ककरा इलाके में रविवार सुबह हुई। मासूम की मौत के बाद परिवार में कोहराम मच गया, वहीं इलाके में दहशत का माहौल है।
मृत बच्ची की पहचान सवालिया के रूप में हुई है। परिजनों के अनुसार, सवालिया अपने पिता नईम के साथ चार्जिंग स्टेशन प्वाइंट के पास स्थित खेत पर सब्जी तोड़ने गई थी। खेत पहुंचने के बाद पिता ने उसे अपने भाई इकराम को बुलाने के लिए घर की ओर भेजा। इसी दौरान रास्ते में पांच से छह आवारा कुत्तों के झुंड ने बच्ची को घेर लिया और उस पर हमला कर दिया।
बताया जा रहा है कि कुत्तों ने बच्ची की गर्दन समेत शरीर के कई हिस्सों पर बुरी तरह नोच डाला। हमले में उसके शरीर पर 10 से 12 जगह गंभीर घाव हो गए। मौके से गुजर रहे लोगों ने घटना देखी और तुरंत परिवार को सूचना दी। जब तक परिजन और स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे, तब तक कुत्ते बच्ची को बुरी तरह घायल कर चुके थे।
गंभीर हालत में बच्ची को राजकीय मेडिकल कॉलेज ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। घटना के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। मृतका के चाचा रफी अहमद ने बताया कि सवालिया चार बहनों और दो भाइयों में शामिल थी। उसके पिता बटाई पर खेत लेकर मजदूरी करते हैं और मेहनत-मजदूरी कर परिवार का पालन-पोषण करते हैं।
राजकीय मेडिकल कॉलेज के ईएमओ डॉ. मेहराज अहमद ने बताया कि बच्ची को गंभीर हालत में अस्पताल लाया गया था। उसके शरीर और गर्दन पर कुत्तों के काटने के कई गहरे निशान थे। डॉक्टरों ने उसे बचाने की पूरी कोशिश की लेकिन इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।
परिजनों ने बच्ची के शव का पोस्टमार्टम कराने से इंकार कर दिया और एंबुलेंस से शव को घर ले गए। घटना के बाद स्थानीय लोगों में लावारिस कुत्तों के आतंक को लेकर भारी नाराजगी है।
Tagsशाहजहांपुरकुत्तों के हमले में बच्ची की मौतशाहजहांपुर न्यूज़Shahjahanpurgirl dies in dog attackShahjahanpur News
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





