भारत

VIDEO: हाईटेंशन लाइन से टच हुआ ट्रक, लगी आग, 2 की मौत

jantaserishta.com
9 Aug 2023 8:50 AM IST
VIDEO: हाईटेंशन लाइन से टच हुआ ट्रक, लगी आग, 2 की मौत
x
आग ने विकराल रूप धारण कर लिया।
गाजियाबाद: गाजियाबाद में ट्रक से 11 हजार वोल्ट की लाइन छूने से उसमें आग लग गई। जिससे ड्राइवर और क्लीनर की मौत हो गई। हादसा मुरादनगर में दिल्ली-मेरठ मार्ग पर हुआ। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड की दो गाड़ियों ने आग पर काबू पाया। लेकिन, तब तक ड्राइवर और क्लीनर बुरी तरीके से झुलस चुके थे। दोनों को अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां दोनों को मृत घोषित कर दिया गया।
पुलिस के मुताबिक ट्रक एसी व फ्रिज का सामान लेकर दिल्ली-मेरठ मार्ग पर बसंतपुर सेतली गेट के सामने से हिसली मार्ग की ओर मुड़ा। दस मीटर चलते ही ट्रक हाईटेंशन लाइन से टच हो गया। जिससे ट्रक में आग लग गई। देखते ही देखते ट्रक में लगी आग ने विकराल रूप धारण कर लिया।
एसीपी नरेश कुमार ने बताया कि आग की चपेट में आकर चालक व क्लीनर की मौके पर ही मौत हो गई। अभी तक यह पता नहीं चल सका कि चालक व क्लीनर का नाम पता क्या है।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story