भारत
श्रीलंकाई तट रक्षक द्वारा गिरफ्तार तमिलनाडु के 11 मछुआरे लौटै वापस
jantaserishta.com
17 April 2023 8:03 AM GMT
![श्रीलंकाई तट रक्षक द्वारा गिरफ्तार तमिलनाडु के 11 मछुआरे लौटै वापस श्रीलंकाई तट रक्षक द्वारा गिरफ्तार तमिलनाडु के 11 मछुआरे लौटै वापस](https://jantaserishta.com/h-upload/2023/04/17/2776612-untitled-96-copy.webp)
x
DEMO PIC
चेन्नई (आईएएनएस)| श्रीलंकाई तटरक्षक बल द्वारा गिरफ्तार किए गए तमिलनाडु के 11 मछुआरे सोमवार को स्वदेश लौट आए। पुडुकोट्टई, नागपट्टिनम और कराईकल के जो मछुआरे समुद्र में गए थे, उन्हें 22 मार्च को श्रीलंकाई तट रक्षक ने अंतर्राष्ट्रीय समुद्री सीमा रेखा (आईएमबीएल) पार करने के आरोप में गिरफ्तार किया था। इन मछुआरों की मैकेनाइज्ड बोट भी श्रीलंकाई कोस्ट गार्ड ने जब्त कर ली थी। इसके बाद 11 मछुआरों को श्रीलंका की जेल में डाल दिया गया।
तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एम.के. स्टालिन ने केंद्र से मामले में हस्तक्षेप करने और मछुआरों को भारत वापस लाने का अनुरोध किया था। इसके बाद 11 मछुआरों को भारतीय दूतावास के अधिकारियों को सौंप दिया गया, जिन्होंने वीजा और फ्लाइट टिकट की व्यवस्था की और आज सुबह उन्हें वापस चेन्नई ले आए।
तमिलनाडु मत्स्य विभाग के अधिकारियों ने 11 मछुआरों की अगवानी की और उनके पैतृक गांवों में लौटने के लिए परिवहन की व्यवस्था की है।
![jantaserishta.com jantaserishta.com](https://jantaserishta.com/h-upload/2023/10/01/3486223--iilvifj400x400.webp)
jantaserishta.com
Next Story