भारत

बस दुर्घटना में अब 11 लोगों की मौत, कई की हालत नाजुक

Nilmani Pal
8 Oct 2022 2:09 AM GMT
बस दुर्घटना में अब 11 लोगों की मौत, कई की हालत नाजुक
x
बड़ा हादसा

मुंबई। महाराष्ट्र के नासिक में दर्दनाक हादसा हो गया है। यहां एक बस में आग लगने से करीब 11 लोगों की मौत हो गई है। पुलिस ने बताया कि हादसा शुक्रवार रात हुआ है। स्लीपर बस होने के चलते यात्री हादसे वक्त सो रहे थे। फिलहाल, घायलों को अस्पताल ले जाया गया है। आशंका जताई जा रही है कि हादसे में जान गंवाने वालों की संख्या में इजाफा हो सकता है।

नासिक पुलिस ने हादसे में कई लोगों की मौत होने की आशंका जताई है। खबर है कि चलती बस में आग लग गई थी। वहीं, कुछ मीडिया रिपोर्ट्स में बताया जा रहा है कि यात्रियों से भरी बस पलट गई थी, जिसके बाद आग लग गई। पुलिस का कहना है कि डॉक्टर्स की पुष्टि के साथ अभी भी मौत के असल आंकड़ों का पता लगाने की कोशिशें जारी हैं।

खबर है कि हादसे का शिकार हुई बस में 30 से ज्यादा यात्री सवार थे। करीब 11 लोगों की मौत के बाद भी कई यात्रियों के बस में फंसे हुए हैं, जिन्हें निकालने के लिए बचाव कार्य जारी है। इधर, दमकलें भी आग पर काबू पाने की कोशिशों में जुटी हुई है।

दुर्घटनाग्रस्त हुई बस यवतमाल से मुंबई की ओर जा रही थी। यह हादसा सुबह 4 बजे के आसपास हुआ है। रिपोर्ट्स के अनुसार, घटना के वक्त यात्री सो रहे थे और उन्हें बचने का मौका नहीं मिला। आंकड़े बताते हैं कि लगभग 25 लोग इसमें झुलस गए हैं।

Next Story