11 लोगों की मौत, पुलिस और प्रशासन के अधिकारी मौके पर, भीषण हादसा हुआ

लखनऊ: यूपी में शुक्रवार की शाम भीषण हादसा हो गया। मैक्स लोडर और रोडवेज बस में टक्कर में 11 लोगों की मौत हो गई है। इसमें चार बच्चे भी शामिल हैं। एक दर्जन लोगों के घायल होने की बात कही जा रही है। हादसा आगरा अलीगढ़ बाईपास रोड पर मतई गांव के पास हुआ है। बताया जा रहा है कि बस आगरा से अलीगढ़ जा रही थी। सीएम योगी ने भी हादसे का संज्ञान लिया है। अधिकारियों को बचाव और राहत कार्य में लगने का निर्देश दिया गया है। आला अधिकारी मौके पर पहुंचे हैं। कई एंबुलेंस बुलाकर घायलों को अस्पताल भेजा जा रहा है।
हाथरस - आगरा अलीगढ़ नेशनल हाईवे पर मैक्स और रोडवेज बस में हुई भीषण भिड़ंत, मैक्स गाड़ी में करीब 30 लोग सवार थे जिसमे कई लोगो की मौके पर हुई दर्दनाक मौतसभी लोग सासनी से गमी में शामिल होकर आगरा के खदौली के गांव सेमरा लौट रहे थे। हादसे में मरने वालो में बच्चे व महिला और पुरुष… pic.twitter.com/t8gePxYpjO
— Kuldeep Raghav 🇮🇳 (@ImKuldeepRaghav) September 6, 2024
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।





