भारत

11 लोगों की मौत, नहर में गिरी बोलेरो, ऐसे हुआ बड़ा हादसा

jantaserishta.com
3 Aug 2025 12:42 PM IST
11 लोगों की मौत, नहर में गिरी बोलेरो, ऐसे हुआ बड़ा हादसा
x
देखें वीडियो.
लखनऊ: यूपी के गोंडा में बड़ा हादसा हो गया। यहां बोलेरो बेकाबू होकर सरयू नहर में गिर गई। हादसे में 11 लोगों की मौत हो गई। मरने वालों में महिलाएं और बच्चे भी हैं। बोलेरो में 15 लोग सवार थे। चार लोग गंभीर रूप से घायल बताए जा रहे हैं। ये सभी लोग पृथ्वीनाथ मंदिर जल चढ़ाने जा रहे थे। मिली जानकारी के अनुसार गोंडा के मोतीगंज थाना के सीहागांव-खरगूपुर मार्ग के पास यह हादसा हुआ है। मौके पर मौजूद लोगों ने पुलिस को बताया कि लगातार बारिश की वजह से नहर के किनारे रास्ता फिसलन वाला हो गया था। बोलेरो की स्पीड थोड़ी ज्यादा थी। वो अचानक बेकाबू हो गई और देखते ही देखते नहर में जा समाई।
आसपास मौजूद लोगों ने यह देखा तो दौड़कर वहां पहुंचे। लोगों ने डूब रहे लोगों को बचाने की कोशिश के साथ ही पुलिस को हादसे की सूचना दी। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को अस्पताल पहुंचवाया। सीएम योगी आदित्यनाथ ने इस हादसे पर दुख जताते हुए अधिकारियों से मौके पर मौजूद रहकर राहत और बचाव का काम तेजी से कराने और घायलों का समुचित इलाज सुनिश्चित करने का आदेश दिया है। उन्होंने मृतकों के परिवारीजनों को 5-5 लाख रुपए आर्थिक सहायता देने का निर्देश दिया है।
गोंडा जिले के मोतीगंज थाना क्षेत्र के ही सीहा गांव के रहने वाले दो परिवारों के 15 लोग संयुक्त रूप से रविवार की सुबह बोलेरो से जिले के ही खरगूपुर में स्थापित पांडवकालीन प्रसिद्ध पृथ्वी नाथ मंदिर पर जलाभिषेक और दर्शन पूजन के लिए जा रहे थे। इटियाथोक थाना क्षेत्र के रेहरा गांव के पास वे पहुंचे ही थे कि बेकाबू होकर बोलेरो पटरी से सरयू नहर में जा गिरी। आसपास के लोगों ने यह देखा तो दौड़कर वहां पहुंचे। उन्होंने नदी में गिरी बोलेरो के शीशे को तोड़कर उसमें से सभी को एक-एक कर बाहर निकाला। हादसे में 11 लोगों की मौत हो गई। चार लोग घायल थे जिन्हें एंबुलेंस से तत्काल अस्पताल पहुंचाया गया। हादसे की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से शवों को नहर से बाहर निकाला। मिली जानकारी के अनुसार मरने वालों में बीना (35) , काजल (22), महक (12), दुर्गेश, नंदिनी, अंकित, शुभ, संजू वर्मा, अंजू, अनसुइया, सौमिया शामिल हैं।
सीएम योगी आदित्यनाथ ने गोंडा हादसे का संज्ञान लिया है। उन्होंने मृतकों के शोक संतप्त परिजनों के प्रति संवेदना की व्यक्त की है। इसके साथ ही अधिकारियों को तत्काल मौके पर पहुंच कर राहत कार्य में तेजी लाने के दिए निर्देश दिए हैं। सीएम योगी आदित्यनाथ ने अधिकारियों से कहा है कि घायलों के समुचित इलाज को स्वयं सुनिश्चित कराएं। इसके साथ ही उन्होंने घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की भी कामना की है।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story
    null