भारत

11 लोगों ने की इच्छा मृत्य की मांग, जानें क्या है पूरा माजरा

jantaserishta.com
10 April 2022 10:07 PM IST
11 लोगों ने की इच्छा मृत्य की मांग, जानें क्या है पूरा माजरा
x
पढ़े पूरी खबर

ग्वालियर: मध्य प्रदेश के ग्वालियर जिले के घाटीगांव तहसील के वीराबली गांव में रहने वाले एक परिवार के 11 सदस्यों ने इच्छा मृत्यु की मांग की है. राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद के नाम लिखे पत्र को उन्होंने शनिवार को पुलिस और प्रशासनिक अफसरों को दिया है. इस परिवार का आरोप है कि जितेंद्र अग्रवाल और विजय काकवानी नामक दबंग लोग उनकी एक बीघा और 2 बिस्वा जमीन पर जबरन कब्जा करना चाह रहे हैं.

परिवार का कहना है कि इस विवादित जमीन का सीमांकन के लिए तहसीलदार के यहां 2 महीने पहले आवेदन लगाए जा चुका है फिर भी तहसीलदार कार्यालय की ओर कोई भी कार्रवाई नहीं की गई है. साथ ही उनका आरोप है कि राजस्व विभाग की मिलीभगत से उनकी जमीन पर जोर जबरदस्ती करके अवैध कॉलोनी काटी जा रही है. इस कॉलोनी को जितेंद्र अग्रवाल, विजय काकवानी और उनके साथियों की ओर से जबरन काटा जा रहा है.
परिवार के मुताबिक, सर्वे क्रमांक 1584 में उक्त जमीन उनकी है, लेकिन दबंग लोग उनकी पुश्तैनी जमीन पर कब्जा करके कॉलोनी का निर्माण कर रहे हैं और प्लॉट काट कर दूसरे लोगों को बेचने की कोशिश में लगे हुए हैं. कई बार इन लोगों को समझाने की कोशिश की गई लेकिन वह उल्टे जान से मारने की धमकी देते हैं.
परिवार ने कहा कि उनके जीवन यापन के लिए सिर्फ यही जमीन है. यदि जमीन चली जाती है, तो परिवार के सभी सदस्यों को आत्महत्या के लिए मजबूर होना पड़ेगा. उन्होंने कॉलोनाइजर जितेंद्र अग्रवाल से अपनी और अपने परिवार की सुरक्षा की गुहार लगाई है. राष्ट्रपति के नाम लिखे गए उनके आवेदन को कलेक्टर कार्यालय और एसपी कार्यालय में दिया गया है, लेकिन अफसरों से इन लोगों की कोई बातचीत नहीं हो सकी है.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story