भारत
नीतीश, राबड़ी सहित बिहार विधान परिषद के 11 नवनिर्वाचित सदस्यों ने ली शपथ
jantaserishta.com
7 May 2024 12:17 PM IST

x
पटना: बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार सहित विधान परिषद के 11 नवनिर्वाचित सदस्यों ने मंगलवार को विधान परिषद के सदस्य के रूप में शपथ ली। विधान परिषद के सभापति देवेश चंद्र ठाकुर ने नवनिर्वाचित सदस्यों को पद की शपथ दिलाई।
शपथ ग्रहण में विधानसभा कोटे से निर्वाचित सदस्य, दोनों उप मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी और विजय कुमार सिन्हा सहित मंत्री विजय कुमार चौधरी भी मौजूद रहे। शपथ लेने वालों में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी, जदयू के खालिद अनवर, सैयद फैसल अली, भाजपा की अनामिका सिंह, मंगल पांडेय, लाल मोहन गुप्ता, राजद के अब्दुल बारी सिद्दीकी, डॉ. उर्मिला ठाकुर, हिंदुस्तानी अवाम मोर्चा (हम) के संतोष कुमार सुमन एवं भाकपा माले की शशि यादव ने शपथ ली। नवनिर्वाचित सदस्यों को उप मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने शुभकामनाएं दी।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





