भारत

खेत से निकला 11 फ़ीट का अजगर, मचा हड़कंप

Shantanu Roy
20 July 2023 12:15 AM IST
खेत से निकला 11 फ़ीट का अजगर, मचा हड़कंप
x
रोहतास। रोहतास में 11 फीट का अजगर खेत से निकला है। जिसका वजह 40 किलो है। बुधवार दोपहर ग्रामीणों ने अजगर देखा जिसके बाद लोगों की भीड़ जमा हो गई। स्थानीय लोगों ने पकड़ने की पूरी कोशिश की उसे बोरी में रखने का प्रायास किया। बाद में लोगों और पुलिस की सूचना वन विभाग को दी गई। मौके पर पहुंची 3 सदस्यीय वन विभाग की टीम ने अजगर को रेस्क्यू किया। अजगर को टीम ने पहले काबू किया, फिर उसे प्लास्टिक के डब्बे में डाल दिया। मामला नोखा थाना क्षेत्र के बरांव गांव का है। रेस्क्यू टीम में बजरंगी मंडल और गुलाब चंद्र चौधरी शामिल थे। दोनों के प्रयास से लगभग 20 मिनट में अजगर को काबू में किया गया। जिसके बाद उसे डब्बे में बंद कर लिया गया। बताया गया कि वन विभाग की टीम अजगर की स्वास्थ्य जांच के बाद उसे कैमूर पहाड़ी स्थित जंगल में छोड़ देगी। विशाल अजगर के निकलने और उसके रेस्क्यू की चर्चा क्षेत्र में जोरों पर है।
Next Story