भारत

11 जिले कोविड रेड जोन घोषित, कोरोना मरीजों की संख्या में हुई बढ़ोत्तरी

Nilmani Pal
6 Jan 2022 2:09 AM GMT
11 जिले कोविड रेड जोन घोषित, कोरोना मरीजों की संख्या में हुई बढ़ोत्तरी
x

हरियाणा। हरियाणा सरकार ने कोविड के तेजी से बढ़ते नए मामलों के मद्देनजर 6 और जिलों (करनाल, पानीपत, कुरुक्षेत्र, यमुनानगर, रोहतक व झज्जर) को रेड जोन में शामिल किया है। इसके साथ ही रेड जोन वाले जिलों की संख्या 11 हो गई है। इन जिलों में शाम छह बजे तक दुकानें व मॉल खुल सकेंगे। अभी तक इन्हें खोलने का समय शाम 5 बजे तक था।

राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण के चेयरमैन व मुख्य सचिव विजय वर्धन ने नए आदेश जारी किए। ताजा आदेश गुरुवार से 12 जनवरी सुबह 5 बजे तक प्रभावी रहेंगे। सरकार ने मॉल व दुकानों को एक घंटा अधिक खोलने की मोहलत देने का निर्णय व्यापारियों के विरोध के मद्देनजर लिया है।

अभी तक गुरुग्राम, फरीदाबाद, अंबाला, पंचकूला व सोनीपत ही रेड जोन में थे। रेड जोन के 11 जिलों में स्कूल, कॉलेज, सिनेमाघर, मल्टीप्लेक्स, एंटरटेनमेंट पार्क, प्रदर्शनियां, बार रेस्तरां व स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स बंद रहेंगे। खेल परिसरों में राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय खेल प्रतियोगिताओं में भाग लेने वाले खिलाड़ी अभ्यास कर सकेंगे, लेकिन दर्शक या समर्थक कोई मौजूद नहीं रहेगा।


Next Story