
x
Madhya Pradesh मध्य प्रदेश : खंडवा जिले में विजयदशमी के दिन एक बड़ा हादसा हुआ। माता की प्रतिमा विसर्जन से लौट रहे ग्रामीणों से भरी एक ट्रैक्टर-ट्रॉली नदी में गिर गई। यह हादसा पंधाना थाना क्षेत्र के जामली गांव के पास आबना में हुआ। इस हादसे में अब तक 11 लोगों की मौत की पुष्टि हो चुकी है।
मृतकों में शर्मिला (16 वर्ष), आरती (18 वर्ष), दिनेश (16 वर्ष), उर्मिला (16 वर्ष), गणेश (16 वर्ष), किरण (14 वर्ष), पातलीबाई (22 वर्ष), रेव सिंह (12 वर्ष), आयुष (10 वर्ष), संगीता (16 वर्ष), और चंदा (8 वर्ष) शामिल हैं।
हादसे पर प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव ने दुख जताते हुए मृतकों के परिजनों के लिए आर्थिक मदद का ऐलान किया। सीएम ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक पोस्ट में लिखा, "खंडवा के ग्राम जामली और उज्जैन के समीप इंगोरिया थाना क्षेत्र में दुर्गा विसर्जन के दौरान हुए हादसे अत्यंत दुखद हैं। शोकाकुल परिवारों के प्रति संवेदना व्यक्त करता हूं।"
उन्होंने पोस्ट में आगे लिखा, "मृतकों के निकटतम परिजनों को 4-4 लाख रुपए की सहायता राशि और घायलों को नजदीकी अस्पताल में समुचित उपचार उपलब्ध कराने के निर्देश दिए हैं। देवी मां दुर्गा से सभी घायलों के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ और शोक संतप्त परिजनों को संबल हेतु प्रार्थना है।"
यह दर्दनाक हादसा उस समय हुई जब ट्रैक्टर-ट्रॉली पुलिया पार कर रही थी। अचानक संतुलन बिगड़ने से ट्रैक्टर-ट्रॉली नदी में जा गिरी। ट्रॉली में महिलाओं और बच्चों सहित करीब 14 से ज्यादा लोग सवार थे। हादसे के तुरंत बाद अफरा-तफरी मच गई। ग्रामीणों ने अपनी जान जोखिम में डालकर लोगों को बचाने का प्रयास किया।
Tagsखंडवा हादसाट्रैक्टर-ट्रॉली गिरनाविजयदशमी हादसानदी में गिरा वाहन11 मौतेंमुख्यमंत्री सहायतापंधाना थानाजामली गांवघायलों का इलाजग्रामीण राहत प्रयास।जनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारहिंन्दी समाचारजनताJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperjantasamachar newssamacharHindi news
Next Story





