भारत

11 मौत 12 लोग घायल, सुबह हुए हादसे पर अपडेट

Nilmani Pal
13 Sept 2023 7:58 AM IST
11 मौत 12 लोग घायल, सुबह हुए हादसे पर अपडेट
x
देखें वीडियो

भरतपुर। राजस्थान के भरतपुर जिले में बुधवार सुबह बड़ा सड़क हादसा हो गया है. यहां एक ट्रक की टक्कर से बस में सवार 11 लोगों की मौत हो गई. 20 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं. सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और राहत और बचाव कार्य शुरू किया.

जानकारी के मुताबिक, यात्रियों से भरी बस गुजरात से मथुरा की तरफ जा रही थी. जयपुर-आगरा हाइवे पर नदबई थाना इलाके में जयपुर आगरा नेशनल हाईवे पर हन्तरा पुल पर बस खराब हो गई. ड्राइवर ने बस को खड़ा किया और ठीक करने की कोशिश करने लगा. तभी पीछे से आए ट्रक ने बस में टक्कर मार दी. पुलिस का कहना है कि हादसे में 11 लोगों की मौके पर मौत हो गई है. कुछ लोग घायल हुए हैं. उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है. हादसे के बारे में जानकारी ली जा रही है.


Next Story