
x
संभल (उत्तर प्रदेश) (आईएएनएस)| संभल में किसानों द्वारा छोड़ी गईं करीब दो दर्जन लावारिश गायों की ट्रेन की चपेट में आकर मौत हो गई और कई घायल हो गईं। यह घटना शनिवार को लहरावन गांव के पास हुई। गायों को तेज रफ्तार देहरादून एक्सप्रेस ने टक्कर मार दी। घटना के एक घंटे बाद ट्रेन आगे की यात्रा के लिए रवाना हुई।
स्थानीय लोगों ने बताया कि गायें अलीगढ़-मुरादाबाद ट्रैक के पास खेतों में फसलों को नष्ट कर रही थीं और किसानों ने शायद गुस्से में उन्हें रेलवे ट्रैक की ओर हांक दिया।
दुर्घटना के बाद दक्षिणपंथी कार्यकर्ताओं ने विरोध प्रदर्शन किया और गायों की मौत के लिए जिम्मेदार लोगों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





