
x
बड़ी खबर
Jharkhand. झारखंड। झारखंड में आबकारी कांस्टेबल की भर्ती के लिए आयोजित शारीरिक दक्षता परीक्षा के दौरान 11 अभ्यर्थियों की मौत हो गई है. पुलिस ने रविवार (1 सितंबर) को इसकी जानकारी दी. पुलिस ने एक बयान में कहा कि झारखंड आबकारी कांस्टेबल प्रतियोगी परीक्षा के तहत शारीरिक दक्षता परीक्षा 22 अगस्त को आयोजित किया गया था, जिसके लिए राजधानी रांची, गिरिडीह, हजारीबाग, पलामू, पूर्वी सिंहभूम और साहेबगंज जिलों के कुल सात केंद्रों पर शारीरिक दक्षता परीक्षा आयोजित की गई थी. इस संबंध में पुलिस महानिरीक्षक (अभियान) अमोल वी होमकर ने बताया कि पलामू में चार, गिरिडीह और हजारीबाग में दो-दो अभ्यर्थियों की मौत हो गई है. उन्होंने आगे बतया कि इस भर्ती परीक्षा के दौरा रांची के जगुआर केंद्र, पूर्वी सिंहभूम के मुसाबनी और साहेबगंज केंद्रों पर भी एक- एक अभ्यर्थियों की मौत हुई है।
पुलिस महानिरीक्षक (अभियान) अमोल वी होमकर ने बताया ने कहा कि इस घटना में अप्राकृतिक मौत के मामले दर्ज कर लिए गए हैं और जांच जारी है. होमकर के मुताबिक, 30 अगस्त तक कुल 1 लाख 27 हजार 772 अभ्यर्थी शारीरिक दक्षता परीक्षा में शामिल हुए, जिनमें से 78 हजार 23 अभ्यर्थी उत्तीर्ण हुए हैं. आबकारी कांस्टेबल भर्ती परीक्षा केंद्रों पर की गई व्यवस्था को लेकर पुलिस महानिरीक्षक (अभियान) अमोल वी होमकर ने बताया कि सभी केंद्रों पर चिकित्सा दल, दवाईयां, एम्बुलेंस और पेयजल समेत पर्याप्त व्यवस्था सुनिश्चित की गई थी. शारीरिक दक्षता परीक्षा में अभ्यर्थियों के मौत के बाद भारतीय जनता पार्टी ने प्रदेश सरकार पर गंभीर आरोप लगाए हैं. भारतीय जनता पार्टी की युवा इकाई ने आरोप लगाया कि अधिकारियों के कुप्रबंधन के कारण ये मौतें हुई हैं. भारतीय जनता पार्टी युवा इकाई के कार्यकर्ताओं ने राजधानी रांची के अल्बर्ट एक्का चौक पर झारखंड मुक्ति मोर्चा (JMM) की अगुवाई वाली सरकार के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया।
Tagsजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारहिंन्दी समाचारजनताJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperjantasamachar newssamacharHindi news
Next Story





