भारत
9 महिला गिरफ्तार, गुप्त सूचना पर कार्रवाई, ट्रेन में चढ़ने से ठीक पहले पकड़ाए
jantaserishta.com
3 July 2024 3:26 PM IST

x
मचा हड़कंप.
अगरतला: भारत में बिना किसी वैध यात्रा दस्तावेज के प्रवेश करने के आरोप में अगरतला रेलवे स्टेशन से नौ महिलाओं समेत 11 बांग्लादेशी नागरिकों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। रेलवे पुलिस (जीआरपी) के जवानों ने एक गुप्त सूचना के आधार पर ये कार्रवाई की। जीआरपी ने बांग्लादेशी नागरिकों को मंगलवार रात रेलवे स्टेशन से गुवाहाटी जाने वाली ट्रेन में चढ़ने से ठीक पहले गिरफ्तार किया।
बांग्लादेशी नागरिकों ने जीआरपी कर्मियों को बताया कि वे नौकरी की तलाश में ट्रेन से दिल्ली या भारत के अन्य शहरों में जाने के लिए अवैध रूप से त्रिपुरा आए थे। त्रिपुरा पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि इस बात की जांच की जा रही है कि क्या ये बांग्लादेशी नागरिक किसी मानव तस्करी के प्रयास में शामिल तो नहीं है?
कुल मिलाकर बीते चार दिनों में अगरतला रेलवे स्टेशन से 33 बांग्लादेशी नागरिकों को गिरफ्तार किया गया है। जबकि, पिछले दो महीनों में अब तक त्रिपुरा में पड़ोसी देश के 92 से ज्यादा नागरिकों को गिरफ्तार किया जा चुका है। सभी बांग्लादेशी नागरिक नौकरी की तलाश में भारत के अन्य राज्यों में जाने के इरादे से गुप्त रास्ते से त्रिपुरा में प्रवेश कर गए थे। त्रिपुरा में 856 किलोमीटर लंबी भारत-बांग्लादेश सीमा के ज्यादातर हिस्सों पर पहले से ही बाड़ लगाये जाने और कड़ी सुरक्षा व्यवस्था बनाये रखने के बावजूद, पूर्वोत्तर राज्य में बांग्लादेशी नागरिक अक्सर पकड़े जा रहे हैं।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





