भारत

नवजात की खरीद-बिक्री का मामला: 11 गिरफ्तार, ऐसे हुआ खुलासा

jantaserishta.com
24 March 2023 12:25 PM IST
नवजात की खरीद-बिक्री का मामला: 11 गिरफ्तार, ऐसे हुआ खुलासा
x

DEMO PIC 

बड़ा एक्शन.
रांची (आईएएनएस)| झारखंड के चतरा सदर अस्पताल में एक नवजात को बेच दिए जाने के मामले में पुलिस ने कुल 11 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। बेचे गए नवजात बच्चे को बोकारो जिले के पेटरवार से सकुशल बरामद कर लिया गया है। गिरफ्तार किए गए लोगों में नवजात बच्चे की मां भी शामिल है। उसने प्रसव के आठ घंटे बाद ही कुछ स्वास्थ्य कर्मियों के कहने पर एक लाख रुपए में अपने बच्चे को बेच दिया था।
पुलिस ने बच्चे के खरीद-फरोख्त की डील में शामिल आरोपियों के पास से चार मोबाइल और 1.64 लाख रुपये नगद बरामद किये हैं। जो लोग गिरफ्तार किए गए हैं, उनमें चतरा जिले के सदर थाना क्षेत्र निवासी डिम्पल देवी, आशा देवी, मालती देवी, रामानंद कुमार, बोकारो जिले के आनन्द प्रकाश जयसवाल उर्फ मोनू, सरोज कुमार, चंदन कुमार, रजनीकांत साव, हजारीबाग जिले के उपेंद्र कुमार, रीना देवी, रामगढ़ जिले के सारू देवी शामिल हैं।
गुरुवार को चतरा के एसडीपीओ अविनाश कुमार ने बताया कि 21 मार्च चतरा डीसी अबु इमरान को सूचना प्राप्त हुई कि 18 मार्च को प्रसव के कुछ ही घंटे के बाद ही एक महिला द्वारा अपने नवजात बच्चे को बेच दिया गया है। उन्होंने यह सूचना चतरा एसपी को दी। एसपी ने चतरा एसडीपीओ अविनाश कुमार के नेतृत्व में एक विशेष छापामारी टीम का गठन किया। इस टीम ने बोकारो से सकुशल बच्चे को बरामद किया गया। वहीं घटना में संलिप्त 11 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया। यह मामला सामने आने के बाद सदर अस्पताल के उपाधीक्षक डॉ मनीष लाल के आवेदन पर सदर थाने में एफआईआर दर्ज की गई थी।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story