भारत

डिप्रेशन के चलते 10 वीं छात्रा ने गोली मारकर की आत्महत्या

jantaserishta.com
16 Dec 2022 8:43 AM IST
डिप्रेशन के चलते 10 वीं छात्रा ने गोली मारकर की आत्महत्या
x
मेरठ (आईएएनएस)| उत्तर प्रदेश के मेरठ में गुरुवार को मेडिकल थाना क्षेत्र के जागृति विहार सेक्टर 4 में 10 वीं की छात्रा ने खुद को गोली मार कर जिंदगी समाप्त कर ली। 16 वर्षीय लड़की ने यह घातक कदम इसलिए उठाया, क्योंकि प्री-बोर्ड परीक्षा को लेकर काफी तनाव में थी। 16 वर्षीय लड़की हर्षिता चौधरी की घटनास्थल पर ही मौत हो गई।
मेरठ अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (शहर) पीयूष सिंह ने कहा कि एक अवैध पिस्टल को जब्त कर लिया गया है और फोरेंसिक जांच के लिए भेजा गया है।
एएसपी ने कहा, यह आत्महत्या का मामला है। पिता ने कहा है कि उनकी बेटी प्री-बोर्ड परीक्षा को लेकर काफी तनाव में थी। जिसके कारण बेटी ने यह घातक कदम उठाया।
उन्होंने आगे कहा, हम मामले की जांच कर रहे हैं और जल्द ही पता लगा लेंगे कि लड़की को पिस्टल कहां से मिली थी। हालांकि पुलिस कई और बिंदुओं पर भी जांच कर रही है।
शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story